अपडेटेड 26 January 2024 at 11:56 IST

फ्रांस के मार्चिंग दस्ता की क्या है खासियत? जिसे 75वें Republic Day परेड में कर्तव्य पथ पर मिली जगह

रिपब्लिक डे परेड में फ्रांसीसी सेना संगीत बैंड में 30 संगीतकार और फ्रांसीसी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट का मार्चिंग दल शामिल था।

Follow :  
×

Share


गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के मार्चिंग दस्ते ने परेड में हिस्सा लिया। | Image: Video Grab

Republic Day Parade: हिंदुस्तान आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की आन-बान और शान की झलक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखाई दे रही है। यहां पूरी दुनिया भारत की सांस्‍कृतिक विविधता, सैन्य ताकत और उसके शौर्य की झलक भी देख रही है। इस खास मौके पर फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी हिस्सा बना है। गणतंत्र दिवस पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे हैं।

75वीं गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय टुकड़ियों के साथ कर्तव्य पथ पर फ्रांसीसी दल ने मार्च किया। परेड में फ्रांसीसी सेना संगीत बैंड में 30 संगीतकार और फ्रांसीसी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट का मार्चिंग दल शामिल था। इनके ऊपर कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी।

फ्रांस के मार्चिंग दस्ता की क्या है खासियत?

मार्चिंग दस्ता में 10 हजार जवान शामिल 
फ्रांसीसी सेना के 30 संगीतकारों का संगीत बैंड 
संगीत बैंड का नेतृत्व कैप्टन खुर्दा ने किया।
लीजन गीत 'ले बुदां' बजाया।
1841 में फॉरेन लीजन संगीत अद्वितीय।
संगीतकार लीजियोनेयर 5 महाद्वीपों से हैं।
हर साल 70 सेवाओं में भाग लेता संगीत बैंड।
हर साल ये बैंड बैस्टिल डे परेड में शामिल होता है।

मैक्रों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

इसके पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व दोनों हैं।

इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के लोग, गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है। आइए जश्न मनाते हैं।'

पोस्ट के साथ ही इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुरुवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की। मैक्रों अपने भारत दौरे के तहत गुरुवार दोपहर जयपुर पहुंचे थे, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी के साथ जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो भी किया।

यह भी पढ़ें: PM Modi से मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, भारतीय छात्र हो जाएंगे खुश, ये है बंपर ऑफर

 

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 11:26 IST