अपडेटेड 3 January 2024 at 17:01 IST

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने का क्या है BJP का मेगा प्लान?

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राम भक्तों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।

Follow :  
×

Share


रोजाना 50,000 लोग करेंगे रामलला के दर्शन, BJP का 'मेगा प्लान' | Image: PTI

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राम भक्तों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी की योजना है कि सभी श्रद्धालुओं को इस समारोह से जोड़कर इसे भव्य स्तर पर मनाया जाए। 

स्टोरी की 3 बड़ी बातें…

  • 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
  • रामलला के दर्शन के लिए बीजेपी की भव्य तैयारी
  • रोजाना 50 हजार लोग कर सकेंगे रामलला के दर्शन

रामलला प्रतिष्ठा के दिन देश में हो दिवाली जैसा माहौल- जेपी नड्डा

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर व्यक्ति को राम मंदिर के दर्शन कराने में मदद करें। नड्डा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला प्रतिष्ठा के दिन देश में दिवाली जैसा माहौल बनाने की जरूरत है। 

सूत्रों के मुताबिक, “नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। दर्शन के लिए आने वाले राम भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी को बिना किसी भेदभाव के दर्शन कराने होंगे।"

बीजेपी राम भक्तों के लिए चलाएगी विशेष अभियान

राम भक्तों को दर्शन में असुविधा ना हो इसके लिए बीजेपी 25 जनवरी से 25 मार्च तक अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता रोजाना 50,000 लोगों को दर्शन की व्यवस्था करेंगे।  जेपी नड्डा ने कहा कि लोग अपने खर्चे पर रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे, लेकिन ठहरने और अन्य व्यवस्था में भारतीय जनता पार्टी मदद करेगी। 430 शहरों से अयोध्या तक रोजाना करीब 35 ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

बीजेपी ने नियुक्त किए संयोजक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की तरफ से राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा राम मंदिर जाने वाले लोग बीजेपी के झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 

इसे भी पढें: 'चोर की मूंछ में... विक्टिम कार्ड नहीं चलेगा', केजरीवाल पर BJP का हमला

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 January 2024 at 13:31 IST