अपडेटेड 13 January 2025 at 17:40 IST

Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में पुलिस को सफलता, CCTV की मदद से आमिर और इमरान को किया गिरफ्तार

Sambhal Violence: पुलिस ने संभल हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आमिर अंसार और इमरान को गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Sambhal violence: Aamir and Imran arrested | Image: Republic

साहिल भांबरी

Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस लगातार आरोपियों पर दबिश दे रही है और लगातार गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने संभल हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आमिर अंसार और इमरान को गिरफ्तार किया है। संभल हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वांटेड की लिस्ट में शामिल थे।

24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में दो और आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों वांटेड आरोपियों को नीम वाली जियारत के पास से गिरफ्तार किया है। 24 नवंबर के दिन हुई हिंसा में दोनों आरोपियों की संलिप्ता पाई गई थी

क्यों शुरू हुआ था संभल में विवाद?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में विवाद तब शुरू हुआ था, जब शाही जामा मस्जिद की जगह श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया। मामला स्थानीय अदालत तक पहुंचा तो कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया। संभल में 19 नवंबर को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का पहला सर्वेक्षण किये जाने के बाद से तनावपूर्ण स्थिति है। सर्वे का आदेश जिस याचिका पर दिया गया था उसमें दावा किया गया है कि जिस जगह जमा मस्जिद स्थित है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।

50 से अधिक गिरफ्तारियां

24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किये जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। हिंसा की घटना में संलिप्त 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई। जिसमें 58 से  गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारकी है। मामले में 7 FIR हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोई ग्राम प्रधान, कोई लग्जरी कारों का मालिक...पुलिस ने पकड़ा वसूली गैंग
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 13 January 2025 at 17:40 IST