ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल के पूर्व CM के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या है पूरा मामला?

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का कथित उल्लंघन करने को लेकर केस दर्ज किया गया है।

 
Follow :
बंगाल के पूर्व CM के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, क्या है पूरा मामला? | Image: X

Mamata Banerjee:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ममता बनर्जी को लेकर ताजा खबर है कि उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में पूर्व सीएम और पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद (WBTMCP) के ऑर्गनाइज़र के खिलाफ 28 अगस्त को संगठन के स्थापना दिवस प्रोग्राम के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का कथित उल्लंघन करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। 

August 29, 2026

HC की शर्तों के उल्लंघन पर एक्शन

शिकायत के मुताबिक, सपोर्टर्स ने कथित तौर पर बैरिकेड्स को धक्का दिया, पुलिसवालों से धक्का-मुक्की की, कैथेड्रल रोड पर ट्रैफिक रोका और कोर्ट के तय समय के बाद भी प्रोग्राम जारी रखा।

इन धराओ में केस दर्ज

पूर्व सीएम और पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद (WBTMCP) के खिलाफ पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 61(2), 223, 125(a), 132 और 285 के तहत दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी को राजधानी के कैथेड्रल रोड पर शुक्रवार, 28 अगस्त को तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) का स्थापना दिवस मनाने की अनुमति दी थी, लेकिन निर्देश दिया गया था कि एक तरफ का हिस्सा खुला रखा जाना चाहिए, पर ऐसा नहीं हुआ। 
पुलिस ने बताया कि एंट्री खुला नहीं रखा गया था। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के लिए HC की ओर से निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन किया गया है, जिसके चलते FIR दर्ज की गई है। 

ये भी पढ़ें: बबुआ 12 बजे सोकर उठेंगे...देवरिया से CM योगी का सपा पर निशाना, बोले- समाजवादी पार्टी ने सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च किए पैसे
 


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 August 2026 at 15:42 IST