BREAKING: कोलकाता में ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
सूत्रों के अनुसार, पुलिस के चार अधिकारी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।
- भारत
- 1 min read
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस | Image:
ANI/X
तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। कोलकाता पुलिस अधिकारी के अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची है। उनके आवास के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी को उनके घर में अवैध निर्माण होने का नोटिस दिया था। नोटिस में 7 दिन का समय दिया गया था, जो आज खत्म हो गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के चार अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी के घर से पुलिस अपने साथ टीवी और मॉनिटर समेत कई चीजें ले गई है। अभिषेक बनर्जी का घर 188-A हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 May 2026 at 16:32 IST