BREAKING: CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, यूपी के वाराणसी से 5वां आरोपी विनय राय गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने रथ हत्या मामले में अब एक और गिरफ्तारी की है। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।
CM Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने यूपी के वाराणसी से आरोपी विनय राय (40) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी गाजीपुर के देवरिया गांव का निवासी बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। इसी के साथ सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में अब पांच अरिपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हुए
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह के बाद मुख्य शूटर राजकुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था।
राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से पकड़ा गया था। वहीं, राज सिंह को यूपी के बलिया से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद राजकुमार सिंह को मुज्जफनगर से गिरफ्तार किया गया गया था। अब विनय राय (40) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है।
विनय राय पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
बताया जा रहा है कि 5वें आरोपी विनय राय के नाम कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, विनय राय तिहाड़ जेल की हवा भी खा चुका है।
बंगाल चुनाव के दो दिन बाद हुई थी हत्या
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के 2 दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। उनकी कार रुकवाकर कई राउंड फायर किया गया था। चंद्रनाथ रथ के सीने में गोलियां लगी थीं। इस घटना के बाद सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई थी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 May 2026 at 22:12 IST