अपडेटेड 23 July 2023 at 13:21 IST
सीमा हैदर जैसी एक और 'लव स्टोरी'; अब शादाब के लिए पोलैंड से 7 समंदर पार कर आई बारबरा, इंस्टा पर हुआ था प्यार
49 साल की बारबरा पोलक पोलैंड की रहने वाली है। उसकी करीब 6 साल की एक बेटी भी है। बेटी को लेकर पोलैंड की ये महिला झारखंड पहुंची है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसे शादाब से प्यार हुआ था।
पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) और नोएडा के सचिन मीणा (Sachin Meena) की 'लव स्टोरी' इन दिनों सुर्खियां बनी हुई है। देशभर में सीमा और सचिन के प्यार की बात हो रही है। अब कुछ ऐसी ही एक प्रेम कहानी झारखंड से सामने आई है। झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में शादाब मलिक नाम के व्यक्ति से पोलैंड की महिला को प्यार हुआ था। इसी प्यार की खातिर अब वो सात समंदर पार करते हुए शादाब मलिक (Shadab Malik) के पास आ गई है। सीमा-सचिन के बाद अब इन दोनों की ये प्रेम कहानी चर्चा में है।
खबर में आगे पढ़ें:-
- सीमा-सचिन के बाद एक और लव स्टोरी सामने आई
- पोलैंड की बारबरा को इंस्टा पर शादाब से प्यार हुआ
- अपना देश छोड़कर बारबरा झारखंड पहुंची
पोलैंड की महिला को हुआ शाहाब से प्यार
बताया जा रहा है कि लगभग 50 साल की बारबरा पोलक पोलैंड की रहने वाली है। उसकी करीब 6 साल की एक बेटी भी है। 35 वर्षीय शादाब मलिक झारखंड के हजारीबाग इलाके के खुटरा गांव का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलैंड में बारबरा ने अपने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर शादाब से उसकी दोस्ती हुई थी।
इंस्टा पर दोस्ती प्यार में बदली
वे दोनों पहली बार 2021 में इंस्टाग्राम पर मिले और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब पोलैंड की बारबरा पोलक झारखंड के हजारीबाग में अपने प्रेमी शादाब मलिक के साथ रहने के लिए भारत आई। वह 2027 तक वैध टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई। दोनों ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है और शादी के लिए हजारीबाग एसडीएम कोर्ट में आवेदन किया है।
यह भी पढ़ें: 'मेरी मइया री मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान री...' दुल्हन की तरह घूंघट में सीमा हैदर का डांस वाला Video Viral
सीमा-सचिन की 'लव स्टोरी' भी चर्चा में
पोलैंड से बारबरा पोलक 7 समंदर पार करके भारत पहुंची थी, जबकि इसके पहले सीमा हैदर ने सचिन के प्यार में 4 देशों की सीमाएं लांघी। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को पबजी खेलते खेलते ग्रेटर नोएडा इलाके के रहने वाले सचिन से प्यार हुआ था।
भारत आने से पहले दोनों नेपाल में एक होटल में ठहरे थे। दोनों का दावा है कि उन्होंने नेपाल में ही एक दूसरे से शादी कर ली। वैसे सीमा पहले से ही शादीशुदा थी और उसके 4 बच्चे भी हैं।
कुछ दिन पहले सीमा हैदर भारत आई थी और सचिन के साथ रह रही थी। जब वो एक दिन वकील के पास पहुंचे थे, तो इस मामले का खुलासा हुआ था। सीमा पाकिस्तानी है और अवैध तरीके से भारत में घुसी है, फिलहाल इसको लेकर उसे जांच एजेंसियों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 23 July 2023 at 12:17 IST

