'देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की...', PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वे इस बार भी परंपरा जारी रखते हुए जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

 
Follow :
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं | Image: ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दीपों के पर्व दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।’

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया था कि वह सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखेंगे। हालांकि, वे कहां जाएंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

सुख, शांति और समृद्धि से भरा हो समय- PM

पीएम मोदी ने कहा, 'नमस्ते। दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आपके आगे का समय, सबकुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।'

November 7, 2026

पीएम मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी आपकी तरह बड़े ही उत्साह से दीपावली मनाता हूं और हर वर्ष आप जानते हैं कि देश के बीच जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

गोवा में मनाई थी पिछली दिवाली

पीएम मोदी ने पिछले साल गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली का जश्न मनाया था। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच भी दी थी।

बता दें कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा से ही जवानों के संग दिवाली का पर्व मनाते आए हैं। इस बार भी उनकी दिवाली जवानों के बीच ही मनेगी। 

यह भी पढ़ें: J&K Earthquake: सुबह-सुबह डोली धरती: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 November 2026 at 07:00 IST