झाबुआ को PM ने दी करोड़ों की सौगात, की वोट अपील, कहा- 2024 में 400 पार
PM झाबुआ को देंगे करोड़ों की सौगात तो बेरोजगारों को सौंपेंगे जॉब लेटर्स आज। इनके अलावा यूपी कैबिनेट का अयोध्या दौरे पर भी रहेगी नजर, लाइव अपडेट्स में...
- Listen to this article
11 February 2024 at 20:37 IST
हल्द्वानी हिंसा पर एसएसपी का बयान
उत्तराखंड के हलद्वानी में बनभूलपुरा इलाके में हुई हिंसा पर SSP नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीना ने कहा, ''पूरे मामले में 3 FIR दर्ज की गई हैं। प्रत्येक FIR को एक जांच टीम को आवंटित किया गया है और उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है... इन 25 लोगों के पास से हमने 7 देसी पिस्तौल और 54 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब उन्होंने पीएस बनभूलपुरा पर हमला किया तब उन्होंने पुलिस थाने से भी कारतूस लूटे थे, जिसमें 7.62 एमएम के 67 जिंदा कारतूस और 9 एमएम के 32 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुके हैं...''
11 February 2024 at 16:35 IST
श्रीलंका और मॉरीशस में होगी UPI सेवाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 12 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं के साथ-साथ मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
Advertisement
11 February 2024 at 16:20 IST
कांग्रेस पर सिंधिया का हमला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "...कांग्रेस की अब न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है और न कोई नीति है... जो पार्टी भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी उसे पूरे देश की जनता ने जैसे 10 साल में नकारा है, वैसे ही आने वाले दिन में नकारेगी।"
11 February 2024 at 14:09 IST
प्रधानमंत्री झाबुआ में बोले- अगली बार 400 पार
PM Jhabua: प्रधानमंत्री ने 7,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने इसके बाद जातीय महासभा में कहा कि अगली बार 400 पार तक लोग उन्हें पहुंचाएं ऐसा वो वादा लेते हैं।
Advertisement
11 February 2024 at 13:00 IST
राम मंदिर पहुंचे यूपी के मंत्री विधायक, सीएम योगी कर रहे नेतृत्व
Ayodhya Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन कर रहे हैं।
11 February 2024 at 12:55 IST
झाबुआ पहुंचे सीएम, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Modi Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
11 February 2024 at 12:21 IST
किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में धारा 144
Farmer's Protest Update: जानकारी मिली है कि कुछ किसान संगठनों ने एमएसपी पर कानून और अन्य मांगों को लेकर अपने समर्थकों से 13 फरवरी को दिल्ली में इकट्ठा होने/मार्च करने का आह्वान किया है. उनकी मांगें पूरी होने तक दिल्ली की सीमा पर बैठने की संभावना है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए, क्षेत्र में जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए धारा 144 आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 का एहतियाती आदेश जारी करना आवश्यक है: दिल्ली पुलिस
11 February 2024 at 12:18 IST
ओडिशा में बीजेडी सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त
Odisha News: बीजेडी सांसद रमेश माझी को नबरंगपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मामूली चोटें आईं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
11 February 2024 at 12:02 IST
पीएम पहुंचे इंदौर, कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
PM Update: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने उनको वेलकम किया।
11 February 2024 at 11:36 IST
मुझे अभी कुछ नहीं कहना है- आचार्य प्रमोद कृष्णम
Acharya Pramod Krishnam: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मुझे अभी कुछ नहीं कहना है। दोपहर
11 February 2024 at 10:24 IST
अयोध्या राम मंदिर, मंत्रियों विधायकों पर बरसेंगे फूल
11 February 2024 at 10:22 IST
भक्ति से उपजी ये शक्ति ही दुश्मनों के दांत हमेशा खट्टे करती थी- CM योगी
CM Yogi Pune Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...भक्ति से उपजी ये शक्ति ही दुश्मनों के दांत हमेशा खट्टे करती थी... छत्रपति शिवाजी महाराज ने पूरे भारत को जिस तेज को लहराया था... औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देते हुए, उन्होंने औरंगजेब को ऐसे तड़पने के लिए छोड़ दिया कि कोई पूछ नहीं रहा है... "
11 February 2024 at 09:36 IST
'राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं' - प्रमोद कृष्णम
Pramod Krishnam Update: 'राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं' कांग्रेस से निष्कासन के बाद प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया।
11 February 2024 at 08:55 IST
राम मंदिर में योगी कैबिनेट
Ram Mandir Yogi Cabinet Live: भाजपा के विधायकों की संख्या 254 है और सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम भगवान का दर्शन करेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार मंदिर दर्शनार्थ लोग आ रहे हैं। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। तो मंत्री-विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे
11 February 2024 at 07:54 IST
झाबुआ को पीएम देंगे 7,300 करोड़ रुपए की सौगात
PM Modi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के झाबुआ जाएंगे। 7,300 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 07:56 IST