'तेरा चूरमा अभी तक आया नहीं', PM मोदी ने नीरज चोपड़ा को याद दिलाया वादा...रख दी अब बड़ी शर्त; VIDEO
PM नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को याद दिलाया कि उनका चूरमा अभी तक नहीं आया है। उसके बाद जैवलिन प्लेयर ने कहा कि इस बार हरियाणा वाला चूरमा लेकर आऊंगा।
- भारत
- 3 min read
Neeraj Chopra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के साथ बातचीत की है। उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा से भी बातचीत की है। नीरज चोपड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े थे। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले नीरज चोपड़ा ने अपनी ट्रेनिंग और इंजरी के बारे में जानकारी दी। उसके पहले बातचीत की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को उनका 'चूरमा' वाला वादा भी याद दिया और कहा कि तेरा चूरमा अभी तक आया नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जब नीरज चोपड़ा ने बातचीत शुरू की तो खिलाड़ी ने पहले हालचाल पूछा। पीएम मोदी ने अपना हालचाल बताते हुए नीरज चोपड़ा को याद दिलाया कि उनका चूरमा अभी तक नहीं आया है। उसके बाद जैवलिन प्लेयर ने कहा कि इस बार हरियाणा वाला चूरमा लेकर आऊंगा। पिछली बार वो दिल्ली वाला चूरमा था। इसी बीच पीएम मोदी ने कहा कि मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है।
नीरज चोपड़ा ने अपनी ट्रेनिंग की जानकारी दी
आगे नीरज चोपड़ा ने अपनी ट्रेनिंग के बारे में पीएम मोदी को बताया और कहा कि हमारी ट्रेनिंग अच्छी चल रही है। इस बार मैं काफी कम कंपटीशन खेल रहा हूं, क्योंकि बीच बीच में मुझे एक इंजरी हो रही है। अभी ठीक है और कुछ दिन पहले में इंग्लैंड में भी खेला, वो काफी अच्छा रहा। जैवलिन प्लेयर ने कहा कि हमारे पास एक महीना का अभी ओलंपिक के लिए। ट्रेनिंग अच्छी चल रही है। कोशिश कर रहे हैं कि अपने आप को एकदम फिट करके जाएं और अपना 100 परसेंट देकर रिजल्ट लाएं।
ओलंपिक में जाने वाले प्लेयर्स को नीरज चोपड़ा ने दिए टिप्स
पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स से नीरज चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक 4 साल में आता है। मैं सभी एथलीट से कहना चाहूंगा कि 4 साल में ये मौका मिलता है, अपने अंदर वो चीज ढूंढकर निकाले कि जिससे आप अपना सबसे बेहतर दे सकते हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ओलंपिक का अनुभव भी एथलीट के साथ साझा किया और कहा कि टोक्यो मेरा पहला ओलंपिक था। पहले ओलंपिक में ही बहुत अच्छा रिजल्ट रहा। देश के लिए गोल्ड जीता। इसकी वजह मैं मानता हूं, वो ये है कि मन में डर नहीं था। निडर होगा खेला और खुद पर विश्वास था। ट्रेनिंग भी बहुत अच्छी हुई थी।
नीरज चोपड़ा ने कहा कि सभी एथलीट से यही कहूंगा कि निडर होकर खेलें। किसी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। अगर हम खुद को पहचान लें तो कुछ भी पॉसिबल है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 11:27 IST