अपडेटेड 26 May 2023 at 18:27 IST

Modi@9: पूरी दुनिया ने माना Narendra Modi का 'लोहा', इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

India ने इन 9 सालों के दौरान विदेशों के साथ व्यापार, रक्षा और डिप्लोमेसी पर भी बेहतरीन संबंध बनाए और भारत को विश्व की चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया।

Follow :  
×

Share


PM Narendra Modi with Australia PM (Photo - PTI) | Image: self

Modi Government Compeleted 9 Years: आज (26 मई 2023) नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी सत्ता के 9 साल पूरे कर लिए हैं। यही वो दिन था जब साल 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इन 9 सालों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फैसलों से लगातार एक से बढ़कर एक असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इस बात का पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने भी लोहा माना है।  

भारत ने इन 9 सालों के दौरान विदेशों के साथ व्यापार, रक्षा और डिप्लोमेसी पर भी बेहतरीन संबंध बनाए और भारत को विश्व की चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया। इस दौरान कई देशों ने पीएम मोदी को अपने यहां के सर्वोच्च सम्मानों से भी नवाजा आइए हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी को बीते 9 सालों में किन-किन देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। 

  • साल 2023 में ही फिजी ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' के सम्मान से नवाजा।  
  • इसी साल पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी ने अपने यहां के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' से नवाजा। 
  • इसके पहले साल 2021 में भूटान ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से नवाजा था। 
  • रूस ने साल 2019 में पीएम मोदी को अपने यहां के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' से नवाजा था। 
  • इसी साल मालदीव ने सर्वोच्च विदेशी गणमान्य व्यक्ति का पुरस्कार 'निशान इज्जुद्दीन' पीएम मोदी को दिया था।
  • यूएई ने इसी साल पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान  'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजा था। 
  • साल 2018 में फिलिस्तीन में विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' दे कर पीएम मोदी को नवाजा।
  • साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने यहां का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड' देकर पीएम मोदी को सम्मानित किया।
  • 2016 में पीएम मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से नवाजा गया था। 
  • इसी साल पीएम मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से भी पुरस्कृत किया गया था। 

यह भी पढ़ेंः Modi@9: बालाकोट स्ट्राइक से नए संसद भवन तक... Modi Govt के वो अहम फैसले, जिसने 9 साल में बदल दी भारत की छवि

 

इन सम्मानों से भी पुरस्कृत हुए पीएम मोदी

इसके अलावा साल 2020 में अमेरिकी सरकार ने यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड 'लीजन ऑफ मेरिट' से पीएम मोदी को पुरस्कृत किया था जबकि 2019 में बहरीन ने पीएम मोदी को 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' सम्मान दिया था। साल 2018 में पीएम मोदी को सियोल शांति सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान हर दो वर्षों पर उन शख्सियतों को दिया जाता है जिन्होंने मानव जाति के सदभाव, देशों के बीच सुलह और विश्व शांति में योगदान के लिए अपनी जगह बनाई होती है।

यह भी पढ़ेंः Modi@9: नए संसद पर शोर कर रहा है विपक्ष, क्या इन प्रोजेक्ट्स से मिटा पाएगा PM Modi का नाम

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 26 May 2023 at 18:25 IST