अपडेटेड 3 November 2024 at 18:18 IST

PM मोदी ने असम के लोगों को 'भाषा गौरव सप्ताह' की दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की खुशी में असम में मनाये जा रहे 'भाषा गौरव सप्ताह' की शुभकामनाएं दीं।'

Follow :  
×

Share


Prime Minister Narendra Modi | Image: Video Grab

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की खुशी में असम में मनाये जा रहे 'भाषा गौरव सप्ताह' की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह आयोजन लोगों और असमिया संस्कृति के बीच संबंध को और गहरा करे।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भाषा गौरव सप्ताह एक उल्लेखनीय प्रयास है, जो असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर लोगों के उत्साह को दर्शाता है। मेरी शुभकामनाएं। सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रम लोगों और असमिया संस्कृति के बीच संबंध को और गहरा करें। मैं असम से बाहर के असमिया लोगों से भी इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिम्मत विश्व शर्मा के उस पोस्ट के जवाब में यह बात कही, जिसमें उन्होंने 'भाषा गौरव सप्ताह' मनाएं जाने को लेकर जानकारी साझा की थी।

शर्मा ने कहा, 'असम की समृद्ध भाषाई विरासत और असमिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव 'भाषा गौरव सप्ताह' आज से शुरू हो रहा है। इस सप्ताह, विभिन्न भाषाई समूहों के लोग अपनी भाषाओं का जश्न मनाएंगे और इसे संरक्षित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे।'

हाल ही में केंद्र सरकार ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला को 'शास्त्रीय भाषा' का दर्जा दिया है।

ये भी पढ़ें - Roti Recipe: आटा गूंथते वक्त मिलाएं ये 3 चीज,जानें कैसे बनाएं सॉफ्ट रोटी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 18:18 IST