अपडेटेड 6 March 2024 at 17:55 IST
LIVE UPDATES/ बारासात में प्रधानमंत्री, बोले- संदेशखाली में जो हुआ उससे सबका सिर शर्म से झुक गया
प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में होंगे तो किसान संगठन करेंगे दिल्ली मार्च...खबरें और भी लाइव अपडेट्स में!
- Listen to this article
6 March 2024 at 17:55 IST
'कांग्रेस की हार का संकेत मिल गया...'
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "मैं नहीं जानती कि कांग्रेस का प्रत्याशी(अमेठी से) कौन होगा लेकिन ये बहुत ही अजीब मंजर है कांग्रेस की राजनीति का। पहली बार कांग्रेस अमेठी से प्रत्याशी घोषित करने में इतना समय लगा रही है... कांग्रेस की हार का संकेत आपको इसी बात में मिल सकता है।"
6 March 2024 at 16:21 IST
पीएम मोदी ने किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी चंपारण के बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
Advertisement
6 March 2024 at 12:41 IST
'बंगाल की माताएं बहनें आमार परिवार'
PM Modi Parivar Live: प्रधानमंत्री मोदी ने बारासात में विपक्ष के परिवारवाद पर भी हमला बोला। कहा मैदान में मौजूद मां बहनें और तकनीक के माध्यम से सुन रही महिलाएं उनका परिवार हैं।
6 March 2024 at 12:37 IST
भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा के साथ शुरू हुआ भाषण
PM Speech Live: PM ने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा के साथ की। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल में स्वंय सहायता समूह से जुड़ी बहनों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में देश की लाखों बहनें भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। सभी का वंदन करता हूं।
Advertisement
6 March 2024 at 12:32 IST
बारासात में पीएम का संबोधन, महिला शक्ति को किया नमन
PM Modi: बारासात में पीएम मंच से सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को विकसित भारत का आधार बताया।
6 March 2024 at 12:13 IST
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे बारासात, नारी शक्ति सम्मान समारोह में हुए शामिल
PM Barasat Live: प्रधानमंत्री वेस्ट बंगाल के बारासात पहुंच गए हैं। यहां महिलाओं ने मां दुर्गा की मूर्ति उन्हें भेंट की।
6 March 2024 at 11:09 IST
मोदी का कोलकाता में लोगों ने किया जोरदार स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे
PM Modi Welcomed: कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनका अभिवादन किया।
6 March 2024 at 10:43 IST
पीएम ने मेट्रो में बच्चों संग किया संवाद
PM LIVE: कोलकाता अंडरवॉटर मेट्रो में PM नरेन्द्र मोदी सफर करते दिखे। इस दौरान उनके साथ स्कूली छात्र भी थे। इससे पहले पीएम ने कई खूबियों वाले इस मेट्रो का उद्घाटन किया।
6 March 2024 at 10:33 IST
PM मोदी के दौरे से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी साहियकाओं की बढ़ाई सैलरी!
Mamata banerjee Latest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के वेतन वृद्धि को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा, "अप्रैल महीने से आशा कार्यकर्ताओं के 750 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। अप्रैल से आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनबाडी सहायिकाओं के वेतन में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।अभी आंगनवाड़ी वर्कर को वर्तमान में 8,250 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। ICDS हेल्पर के लिए 500 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में ICDS हेल्पर को 6000 रुपए प्रति माह के आसपास दिए जा रहे हैं।"
6 March 2024 at 10:20 IST
प्रधानमंत्री ने अंडरवाटर मेट्रो का किया उद्घाटन
PM Modi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
6 March 2024 at 09:41 IST
नॉर्थ 24 परगना में पीएम की रैली
PM Sandeshkhali News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संदेशखाली से करीब 85 किलोमीटर दूर बसे बारासात में विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे।
6 March 2024 at 08:44 IST
पीएम का बंगाल शेड्यूल, 15,400 करोड़ रुपए की सौगात
PM Bengal Visit News: 6 मार्च को सुबह करीब 10:15 बजे पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये लागत की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम कोलकाता में नदी के नीचे बनी देश की पहली मेट्रो सुरंग का भी उद्घाटन करेंगे। ये कोलकाता मेट्रो एक्सटेंशन, विशेष रूप से हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड में हुगली नदी के नीचे सुरंग है, जबकि हावड़ा मेट्रो स्टेशन सबसे गहरा (सतह से 33 मीटर नीचे) है, जो देश में अपनी तरह का अनूठा स्टेशन है।
6 March 2024 at 07:46 IST
पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर डटे आंदोलनकारी किसानों का दिल्ली कूच
Farmers Protest: किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फिर से दिल्ली कूच करेंगे। देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है।
6 March 2024 at 06:27 IST
PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा, कोलकाता को देंगे अंडरवॉटर मेट्रो की सौगात
PM Modi In Bengal Live: PM मोदी पश्चिम बंगाल के 24 परगना में रैली करेंगे। कोलकाता में पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। 5 मार्च को प्रधानमंत्री कोलकाता पहुंचे और रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी साझा की थी।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 6 March 2024 at 06:27 IST