PM मोदी फरवरी में फ्रांस दौरे पर जाएंगे, AI समिट में लेंगे हिस्सा; टेक्नोलॉजी पर बड़ी डील संभव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फ्रांस की राजकीय यात्रा पर आएंगे और यहां होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी
- भारत
- 2 min read
PM Modi to visit France: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फ्रांस की राजकीय यात्रा पर आएंगे और यहां होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी। मैक्रो ने कहा, ‘‘फ्रांस 11 और 12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो कार्रवाई करने के लिए एक शिखर सम्मेलन है। यह हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद वहां होंगे। यह (एआई शिखर सम्मेलन) हमें सभी शक्तियों, आईईए, अमेरिका, चीन और प्रमुख देशों जैसे... भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के साथ संवाद करने में सक्षम बनाएगा।’’ मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी AI शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेरिस जाएंगे और इस दौरान द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है। इसलिए दोनों पक्ष कुछ सौदों को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं जो अंतिम चरण में हैं। इस बात की पुष्टि अन्य कई सोर्स ने भी की है।
फ्रांसीसी राजदूतों की सभी को करेंगे संबोधित
वहीं, फ्रांस के साथ भारत का 10 बिलियन डॉलर का रक्षा सौदा भी हो सकता है। इस सौदे में भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल एम फाइटर जेट्स और तीन एक्स्ट्रा स्कॉर्पीन कैटगरी की पारंपरिक पनडुब्बियां शामिल हैं। ये सौदे अगले कुछ हफ्तों में कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की मंजूरी के लिए पेश किए जाएंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपति इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांसीसी राजदूतों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। फ्रांस24 पर प्रसारित किए गए उनके भाषण के अनुसार, उन्होंने 2025 के लिए अपनी विदेश नीति प्रस्तुत की और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद वाशिंगटन के साथ इसके संबंधों सहित कई विषयों पर बात की।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 10 January 2025 at 23:24 IST