अपडेटेड 23 February 2024 at 19:34 IST
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो, उमड़ा जन सैलाब; लगे जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे
पीएम नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी में हैं संदेशखाली के क्या हैं हालात और आंदोलनकारी किसानों से जुड़ी हर खबर लाइव अपडेट्स में...
- Listen to this article
23 February 2024 at 19:33 IST
हाथ पर हाथ धरे बैठी है ममता सरकार- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जो महिलाओं पर अत्याचार हुआ और उसके बाद मीडिया के साथ दुर्व्यवहार हुआ वो निंदनीय है और दु:ख की बात है कि प.बंगाल की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। केंद्र से महिलाओं की प्रतिनिधिमंडल वहां पर गई और स्थानीय लोग गए उन्हें आखिर क्यों रोका जा रहा है? मैं पूछना चाहता हूं कि मीडिया के खिलाफ इस तरह के दुर्व्यवहार क्यों? महिला जब महिला मुख्यमंत्री के रहते सुरक्षित महसूस नहीं करती तो वहां के कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। ये संदेशखाली का संदेश गली-गली गया है। भविष्य में ऐसी घटना न महिलाओं और न मीडिया के खिलाफ घटे। वहां की सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए ताकि जल्द इसे सुधारा जा सके।"
23 February 2024 at 17:32 IST
अब जनता को भी गाली देने लगे राहुल- शहजाद पूनावाला
राहुल गांधी के 'यूपी का भविष्य रात को शराब पीकर नाच रहा है' बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "ये इतने हताश है कि मोदी जी को गाली देते-देते अब जनता को भी गाली देने लगे हैं इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कितने हताश हैं।"
Advertisement
23 February 2024 at 14:20 IST
पीएम मोदी का रोड शो, साथ में CM योगी
PM Modi Varanasi News: पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो। उमड़ा जन सैलाब, लगे जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे।
23 February 2024 at 14:06 IST
लास्या नंदिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे BRS प्रमुख
Lasya Nanditha Last Rite: हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाली पार्टी विधायक लास्या नंदिता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement
23 February 2024 at 11:41 IST
संदेशखाली जाने से लॉकेट चटर्जी को रोका, हिरासत में लिया
Sandeshkhali Update:
23 February 2024 at 10:49 IST
काशी में पीएम , बोले- महादेव की कृपा है...
PM Kashi Update:
23 February 2024 at 10:30 IST
मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे- PM
PM On Manohar Joshi Death: पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं...उन्हें उनके परिश्रम के लिए भी याद किया जाएगा।" एक विधायक, जिन्हें सभी चार विधानमंडलों में सेवा करने का सम्मान मिला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं..."
23 February 2024 at 09:58 IST
शेख शाहजहां के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 जगहों पर रेड
Sandeshkhali Update: ईडी ने पश्चिम बंगाल में फरार टीएमसी नेता शेख शाहजहां से जुड़े करीब छह ठिकानों पर छापेमारी की।
23 February 2024 at 09:56 IST
महाराष्ट्र ने उच्च सिद्धांतों और मूल्यों वाले एक व्यक्ति को खो दिया- महाराष्ट्र के गर्व
Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने पूर्व सीएम मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा-, ''मनोहर जोशी महाराष्ट्र के सबसे सम्मानित राजनीतिक नेताओं में से एक थे। एक कुशल संगठनकर्ता, उत्कृष्ट सांसद, उत्कृष्ट वक्ता, प्रखर विपक्षी नेता और सम्मानित लोकसभा अध्यक्ष, उन्होंने हर भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी… बहुत पहले, उन्होंने तकनीकी और कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र बनाए, जिससे हजारों युवा महिलाओं और पुरुषों को नौकरियां सुरक्षित करने में मदद मिली। जोशी जी एक मृदुभाषी और विद्वान सांसद थे, जिनका सभी राजनीतिक दलों के राजनेता सम्मान करते थे। उनका निधन हो गया। महाराष्ट्र ने उच्च सिद्धांतों और मूल्यों वाले एक व्यक्ति को खो दिया है। जब वह लोकसभा अध्यक्ष थे तो मुझे उन्हें करीब से जानने का सौभाग्य मिला। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।''
23 February 2024 at 08:40 IST
'पिछले साल इसी महीने नंदिता के पिता की हुई थी मौत'- रेवंत रेड्डी
BRS MLA Death Update: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, "कैंट विधायक लास्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा। नंदिता के पिता स्वर्गिया सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया...यह बहुत दुखद है कि नंदिता की भी मौत हो गई।" उसी महीने अचानक उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ... मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूँ।"
23 February 2024 at 08:36 IST
BRS विधायक की कार हादसे में मौत
MLA Death Update: सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
23 February 2024 at 07:17 IST
वाराणसी में पीएम, करोड़ों की देंगे सौगात
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। काशी में 14,316 करोड़ रुपए के 36 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम 22 फरवरी की देर रात गुजरात से सीधे वाराणसी पहुंचे और उन्होंने शिवपुरी-फुलवरिया पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 23 February 2024 at 07:22 IST