अपडेटेड 24 December 2024 at 23:43 IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी List जारी की, मनीष सिसोदिया के खिलाफ किसे दी टिकट?
India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। विदेश मंत्री एस जयशंकर छह दिनों की अमेरिकी यात्रा पर हैं। श्याम बेनेगल के निधन पर दिग्गजों ने दुख जताया। वहीं संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आज अल्लू अर्जुन से पूछताछ हो रही है।
India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। विदेश मंत्री एस जयशंकर छह दिनों की अमेरिकी यात्रा पर हैं। श्याम बेनेगल के निधन पर दिग्गजों ने दुख जताया। वहीं संध्या थिएटर भगदड़ मामले में आज अल्लू अर्जुन से पूछताछ हो रही है। वह पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं।
- Listen to this article
24 December 2024 at 23:39 IST
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
24 December 2024 at 23:42 IST
भाजपा सत्ता में अपने बल पर नहीं बैठी: अरविंद सावंत
शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा, "भाजपा सत्ता में अपने बल पर नहीं बैठी है। वो नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू की जो पार्टियां हैं, उनके सहारे वहां बैठी है... सदन में जो हुआ, केंद्रीय गृह मंत्री ने इस देश के भारत रत्न, बाबा साहब अंबेडकर के बारे में जिस अपमानित करने वाली भाषा का प्रयोग किया उसका असर पूरे भारतवर्ष में देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में अगर सरकार आगे चलानी है तो क्या होगा? उनके पास ED, चुनाव आयोग, CBI जैसे मार्ग हैं। वे इन्हीं हथियारों का प्रयोग करेंगे।"
Advertisement
24 December 2024 at 23:42 IST
अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया
अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया: राष्ट्रपति भवन
24 December 2024 at 21:09 IST
अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी समारोह कल से शुरू
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी समारोह कल से शुरू होगा। पूरे वर्ष भारतीय जनता पार्टी और भारत सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। हम पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वाजपेयी को याद करेंगे और जिस ऊर्जा के साथ वाजपेयी जी ने देश की सेवा की, उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे..."
Advertisement
24 December 2024 at 21:08 IST
बिहार के CMO का नियंत्रण भाजपा के नेताओं के पास: तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यहां(बिहार) के जो मुख्यमंत्री हैं उन्हें पूरी तरह से भाजपा चला रही है। यहां के CMO का नियंत्रण भाजपा के नेताओं के पास है..."
24 December 2024 at 21:00 IST
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने की अमित शाह के इस्तीफे की मांग
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा, "...उस घटना को भाजपा ढ़क नहीं सकती। अमित शाह ने क्या कहा था?... उनकी(बीआर अंबेडकर) सोच के अनुरूप इसी धरती पर स्वर्ग बनेगा..."
24 December 2024 at 19:16 IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव NDA के साथ गठबंधन में JDU लड़ेगी: ललन सिंह
JDU सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव NDA के साथ गठबंधन में JDU लड़ेगी...बिहार में भी 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) वहां चुनाव लड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "आजकल अरविंद केजरीवाल का पूर्वांचल के लोगों के प्रति प्यार जाग रहा है। असलियत में अरविंद केजरीवाल मौकापरस्त हैं...अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों और बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था...राज्यसभा में जे.पी. नड्डा ने रोहिंग्या के बारे में कुछ कहा उसे अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों से जोड़ दिया...कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए एक भी कैंप नहीं लगाया..."
24 December 2024 at 19:14 IST
देश में भाजपा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस का नाटक कर रही कांग्रेस: CM भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी देश में भाजपा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस का नाटक कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश के महान सपूत डॉ. भीम राव अंबेडकर का अपमान किया है..."
24 December 2024 at 18:43 IST
महाकुंभ की तैयारियों को लेकर प्रयागराज ADG का बयान
ADG कानून एवं व्यवस्था, अमिताभ यश ने कहा, "आज यहां व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मैं एक पूरी टीम लेकर पहुंचा हूं... पूरी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा आदि के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसकी समीक्षा ADG कार्यालय द्वारा की जा रही है... जो भी कार्य पूरे किए जाने हैं उन पर कैसे जोर दिया जाए, उसकी भी जानकारी ली गई है... व्यवस्थाएं काफी संतोषजनक हैं... सभी तरीके से निगरानी की जा रही है। जल में जल पुलिस, हमारे राइडर्स द्वारा निगरानी की जा रही है और आकाश में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। बाहर फेस रिकॉग्निशन और अन्य सुविधाओं से लैस CCTV कैमरे लगाए गए हैं... लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है... किसी भी आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए लगातार अभ्यास किया जा रहा है..."
24 December 2024 at 18:38 IST
ऐसे लोग बाबा साहब के नाम से घड़ियाली आंसू बहा रहे जिसका कोई अधिकार नहीं: सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "ऐसे लोग जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब को अपमानित किया, संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर नहीं लगने दी... भारत रत्न भी उन्हें नहीं दिया गया। ऐसे लोग आज उनके(बाबा साहब) नाम से घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जिसका उन्हें कोई अधिकार नहीं है। जितना सम्मान बाबा साहब को भाजपा की सरकार में मिला है उतना सम्मान कांग्रेस ने उनका कभी नहीं किया...ऐसे लोग जब बाबा साहब से हमदर्दी की बात करते हैं तो उन्हें ये बात शोभा नहीं देती है।"
24 December 2024 at 18:37 IST
कांग्रेस ने बाबासाहेब को कदम-कदम पर दुख दिए: सीएम मोहन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस ने बाबासाहेब को कदम-कदम पर दुख दिए। उन्हें चुनाव जीतने नहीं दिया। खुद भारत रत्न ले लिया और बाबासाहेब के योगदान के बारे में कोई स्मारक तक नहीं बनाया। बाबासाहेब अंबेडकर के लिए कांग्रेस का भाव स्पष्ट हो रहा है और हमें कह रहे हैं कि माफी मांगो। जनता सब जानती है। अगर हमारी लगातार तीसरी बार सरकार बनी, ये जनता का विश्वास ही है..."
24 December 2024 at 17:47 IST
नए कानून देश को नई दिशा देने का काम करेंगे: CM धामी
तीन नए आपराधिक कानूनों पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "जुलाई से देश में नए कानून लागू हुए हैं और उत्तराखंड राज्य इन कानूनों को लागू करने में तेजी से काम कर रहा है। आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इन सभी की समीक्षा की गई है और राज्य में अभी तक जो भी काम हुआ है, प्रशिक्षण कार्य, हार्डवेयर कार्य और मानव संसाधन कार्य, इन कानूनों को स्थापित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित सभी कार्य, पुलिस, FSLऔर मेडिकल लीगल से संबंधित सभी काम, आज यहां विस्तार से समीक्षा की गई है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं, कि नए कानून देश को नई दिशा देने का काम करेंगे।
24 December 2024 at 17:02 IST
पीएम मोदी के आगामी खजुराहो दौरे पर पर सीएम मोहन का बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी खजुराहो दौरे पर कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश को पुन: आशीर्वाद देंगे... यह(केन-बेतवा लिंक परियोजना) जो बड़ी परियोजना है उसका शुभारंभ होगा। मैं मध्य प्रदेश की धरती पर उनका अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि आज मैं इंदौर जिले के सांवेर में चित्तौड़ा गौशाला में आया हूं। पंडित कमल किशोर नागर जो लगातार भागवत कथा के माध्यम से गौशालाओं को प्रोत्साहन देते हैं, मैं आज उनका वंदन करने भी आया हूं... मैं उम्मीद करता हूं कि हम इस क्षेत्र में बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।"
24 December 2024 at 16:44 IST
बाबा साहब के नाम पर हक मांगने का ढ़ोंग कर रही कांग्रेस: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी, जिसने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है, उनका मजाक उड़ाया है और उन्हें लज्जित किया है, आज वही पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढ़ोंग कर रही है। कांग्रेस की सोच हमेशा से अंबेडकर विरोधी रही है जिस बात को सभी अच्छे से जानते हैं। कांग्रेस को अपने नेताओं और पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के किए अपमान के लिए पूरे देश से बेशर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के एक महामंत्री जो राहुल गांधी के बहुत करीबी हैं, संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी के ऊपर केस होने पर कहते हैं कि ये गर्व की बात है और यह उनकी बाबा साहब की विरासत के लिए लड़ाई है... कांग्रेस पार्टी गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के एक छोटे से अंश को बिना किसी संदर्भ के प्रदर्शित करने की कोशिश कर रही है... ऐसा करके कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली..."
24 December 2024 at 16:40 IST
जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगते ये लड़ाई जारी रहेगी: राजेश ठाकुर
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "बाबा साहब के संविधान की बदौलत आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं, उसी संविधान का अपमान किया जा रहा है... इसे हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे... जब तक अमित शाह देश से माफी नहीं मांग लेते हैं तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।"
24 December 2024 at 16:17 IST
अमित शाह के आधे अधूरे बयान दिखाकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...ये(कांग्रेस) समाज को विभाजित करने के लिए राजनीति करना चाहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधे अधूरे बयान को मीडिया के सामने प्रस्तुत करके राजनीतिक रोटियां इनके(कांग्रेस) द्वारा सेंकी जा रही हैं..."
24 December 2024 at 16:16 IST
14 CAG रिपोर्ट्स मामले को लेकर विजेंद्र गुप्ता का बयान
14 CAG रिपोर्ट्स से जुड़े मामले को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा हाई कोर्ट का रुख करने पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "...आज हमारी जीत हुई और जिस रिपोर्ट को इतने दिनों से दबाया हुआ था... जिन रिपोर्ट्स को जानबूझकर सरकार छिपा रही थी, उन्हें इन रिपोर्ट्स को उपराज्यपाल को देना पड़ा फिर इसे स्पीकर को सौंपना पड़ा...वे(दिल्ली सरकार) इसे सदन के पटल पर इसलिए नहीं लाना चाहते हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं... जो लोग एक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बात करते थे उन्हें मजबूर करके हमने यह (CAG) रिपोर्ट स्पीकर तक पहुंचा दी है... इस पूरी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर मुहर लग गई है... CAG का उद्देश्य है कि यदि कहीं पर गड़बड़ी हो रही है तो सरकार उसे सुधारे लेकिन इस सरकार की उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है..."
24 December 2024 at 16:07 IST
देश को विभाजन की कगार पर पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास देश में दलितों और वंचितों का अपमान करने का रहा है, कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की चेष्टा का हिस्सा रहा है। तुष्टीकरण के आधार पर देश को विभाजन की कगार पर पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया। जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें।"
24 December 2024 at 14:53 IST
बाबा साहब के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे- अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए भाषण पर कहा, "कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का सम्मान किया है। हम उनके सम्मान के लिए लड़ेंगे। चाहे अमित शाह हों, प्रधानमंत्री मोदी हों या मोहन भागवत हों, हम बाबा साहब के सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे।"
24 December 2024 at 14:52 IST
महबूबा मुफ्ती का बयान
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि आबादी के हिसाब से अधिकार दें, हम अधिकार छीनने के लिए नहीं कह रहे हैं। हम सिर्फ ये कह रहे हैं कि लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से अधिकार देना चाहिए, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने यह कह कर चुनाव में वोट लिए कि सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे लेकिन उन्होंने इस पर बात नहीं की... कल जब यहां के युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और वे मुख्यमंत्री के पास गए तो उन्होंने क्या कहा, उन्होंने कहा कि 6 महीने इंतजार करो, तब तक कोर्ट का फैसला आ जाएगा। अगर आपके(नेशनल कॉन्फ्रेंस) 50 सीटें लाने के बाद लोग विरोध कर रहे हैं और आप कह रहे हैं कि 6 महीने इंतजार करो तो आपको क्या करना है?मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बजाय इस मसले को हल करना चाहिए।"
24 December 2024 at 14:27 IST
कांग्रेस ने झूठ और छल के अलावा देश का भला नहीं चाहा- अपर्णा यादव
BJP नेता अपर्णा यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को बांटा है और इस पार्टी ने कभी झूठ और छल के अलावा देश का भला नहीं चाहा... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कुछ भी गलत नहीं कहा है। लोग जानते हैं कि कांग्रेस केवल देश को बांटने और भ्रम फैलाने का काम करती है..."
24 December 2024 at 13:35 IST
नीति आयोग की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता की।
24 December 2024 at 13:34 IST
बहुत जल्द हम लिस्ट जारी करेंगे- दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी की CEC बैठक पर कहा, "आज की हमारी बैठक में कई नाम क्लियर हो चुके हैं, बहुत जल्द हम वह लिस्ट जारी करेंगे। कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर चर्चा की जरूरत है, हम उस पर दोबारा चर्चा करेंगे। युवा, महिलाएं, सभी को इसमें शामिल किया गया है। पिछले 11 साल में दिल्ली में केजरीवाल सरकार और केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में अमीर और गरीब के बीच की खाई बहुत बढ़ गई है, इसलिए हमारे घोषणापत्र में कुछ ऐसी चीजें होंगी जो समाज में जो पिछड़े हैं, उन्हें ताकत प्रदान करेंगी।"
24 December 2024 at 13:33 IST
'अटल स्वास्थ्य मेला' को CM योगी ने किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'अटल स्वास्थ्य मेला' को संबोधित करते हुए कहा, "अटल जी ने विकास के लिए जो सोचा था, उसे धरातल पर उतारने का काम आपके सांसद व हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। आज लखनऊ में जो काम हो रहा है, वह अभिभूत करने वाला है..."
24 December 2024 at 13:01 IST
'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर बैठक
'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक 8 जनवरी 2025 को होनी है।
24 December 2024 at 12:35 IST
तरुण चुघ का कांग्रेस पर हमला
BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "जिस कांग्रेस पार्टी ने लगातार बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया। उनका विरोध किया, उनका इस्तीफा मांगा। आज ये कांग्रेस के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है। देश इसे कभी नहीं भूल सकता और देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।"
24 December 2024 at 11:51 IST
राहुल गांधी पर अर्जुन राम मेघवाल का हमला
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "वे(राहुल गांधी) अपने हर बयान में बाबा साहब को बीच में ले आते हैं। बाबा साहब का जितना अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है, उतना किसी और पार्टी ने नहीं किया। इसके बावजूद भी किस मुंह से वे बाबा साहब के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं, राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए..."
24 December 2024 at 11:36 IST
चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर घटना के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे।
24 December 2024 at 11:00 IST
अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन
दिल्ली मे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। आज दिल्ली पुलिस टीम कालिन्दीकुंज इलाके के स्लम एरिया में स्पेशल ड्राइव चला रही है। झुग्गियों मे रहने वाले लोगों के आधार कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज देखे जाएंगे। साउथ ईस्ट जिला पुलिस अबतक अपने जिला मे 8 अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर चुकी है जिनको पकड़ा गया है। साउथ जिला पुलिस ने भी अवैध बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सिंडिकेट का खुलासा किया है जिसमें 11 लोग पकड़े गए है।
24 December 2024 at 10:48 IST
पुलिस स्टेशन के लिए घर से रवाना हुए अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन पूछताछ के लिए जुबली हिल्स स्थित अपने आवास से रवाना हुए। संध्या थिएटर भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को एक नोटिस जारी किया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
24 December 2024 at 10:13 IST
सिर्फ घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल- दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा, "मेरा उनसे एक साधारण सवाल है - क्या वह (अरविंद केजरीवाल) योग्य (मुख्यमंत्री बनने के लिए) हैं? क्या अदालत ने उन्हें फाइल पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है? उन्होंने जितने भी वादें किए थे वह सब अधूरे हैं। वे सिर्फ घोषणा कर सकते हैं, उन्होंने लागू क्या किया है इसपर वे क्या कभी जवाब दे सकते हैं?"
24 December 2024 at 10:11 IST
BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "हम चाहेंगे कि विपक्ष के सभी सांसद, विधायक भी यहां आएं, पूरे बिहार में सत्ता पक्ष के सांसद, विधायक के घर के बाहर बैठना चाहिए। इसमें क्या राजनीति है... ये लोग इतने दिनों से विरोध कर रहे हैं और उनकी एकमात्र मांग है कि परीक्षाएं फिर से होनी चाहिए।"
24 December 2024 at 09:07 IST
कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल
78वें गणतंत्र दिवस के लिए रक्षा कर्मियों की परेड रिहर्सल कर्तव्य पथ पर चल रही है।
24 December 2024 at 08:27 IST
बोरवेल में गिरी 3.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी
राजस्थान के कोटपूतली के कीरतपुरा गांव में बोरवेल में गिरी 3.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। SDRF SI रवि कुमार ने कहा, "हम बच्ची तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसके चारों ओर बहुत अधिक मिट्टी होने के कारण हम अभी तक उस तक नहीं पहुंच पाए हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
24 December 2024 at 08:26 IST
वरुण धवन ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा
अभिनेता वरुण धवन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की। एक्टर ने कहा, "हम दर्शन के लिए आए थे और हमें अच्छे दर्शन मिले। हम सिर्फ आशीर्वाद लेने आए थे। यह एक शानदार अनुभव था। जय महाकाल... भगवान फिल्म से कहीं बड़े हैं।"
24 December 2024 at 07:23 IST
श्याम बेनेगल का आज होगा अंतिम संस्कार
मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल से श्याम बेनेगल का पार्थिव शरीर ले जाया गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
24 December 2024 at 07:22 IST
श्याम बेनेगल के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख
दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दुख जताया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "श्याम बेनेगल जी के निधन से बहुत दुःख हुआ, जिनकी कहानी कहने की कला ने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला। उनके काम को विभिन्न क्षेत्रों के लोग हमेशा सराहते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
24 December 2024 at 07:22 IST
जयशंकर की अमेरिका यात्रा आज से शुरू
विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका यात्रा आज से शुरू हो रही है। छह दिवसीय इस यात्रा के दौरान जयशंकर प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष से मिलेंगे। ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद यह भारत की तरफ से पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।
24 December 2024 at 07:22 IST
आज अर्थशास्त्रियों-विशेषज्ञों संग PM मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान बजट पर चर्चा करेंगे। पीएम बजट पर उनके विचार और सुझाव जानेंगे। बैठक में अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 December 2024 at 07:29 IST