PM मोदी ने फिर छेड़ी 'नाराज फूफा' वाली बात, Gen-Z से संवाद में विपक्ष पर साधा निशाना; कहा- अब चिल्लाने का काम मिल गया...

पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में Gen-Z से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब 'नाराज फूफा' चिल्लाएंगे कि ट्रक ड्राइवरों का क्या होगा? उन्हें शिकायत करने का काम जो मिल गया है।

 
Follow :
PM Modi Takes a dig at Opposition calling Naraaz Fufa | Image: BJP/X

PM Modi takes dig at opposition calling Naraaz Fufa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वडोदरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ियों के फायदे बताते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने उनकी तुलना एक बार फिर 'नाराज फूफा' से की, जो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ट्रक ड्राइवरों पर पड़ने वाले असर पर सवाल उठाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में मुंबई के JNPT से वडोदरा तक एक डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई, जिसने एक ही ट्रिप में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर सामान ढोया।

डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी से पहुंचा फायदा- PM

'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हाल ही में JNPT (मुंबई) से वडोदरा तक के लिए एक डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई। यानी डिब्बे के ऊपर एक और डिब्बा लगाकर मालगाड़ी को चलाया गया। इस मालगाड़ी के चलने से एक बार में भी 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर का सामान मुंबई से वडोदरा तक पहुंचाया गया।'

नाराज फूफा को चिल्लाने का काम मिल गया- PM मोदी

उन्होंने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'अब यहां जो 'नाराज फूफा जी' हैं वह चिल्लाएंगे कि ट्रक ड्राइवरों का क्या होगा? ट्रक कहां जाएंगे? जिन्होंने ट्रक खरीदे हैं उनका क्या होगा?' खैर, अब 'फूफा जी' को काम मिल गया है।'

September 8, 2026

'10 सालों तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर काम नहीं हुआ'

इस दौरान पीएम मोदी ने 2014 से पहले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की स्थिति को याद कर कहा कि पिछली सरकार के सात-आठ वर्षों के दौरान इस प्रोजेक्ट का एक किलोमीटर भी पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि गुजरात में मिले अनुभव और सीख का इस्तेमाल करते हुए 2014 के बाद इस प्रोजेक्ट में तेजी लाई गई।

पीएम मोदी ने कहा, '2014 में मुझे वडोदरा और गुजरात के लोगों ने गुजरात से निकालकर दिल्ली भेज दिया। सच्चाई ये थी कि 7-8 वर्ष में 1 किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर पर भी काम नहीं हो पाया था। अगर उनके हिसाब से देश चलाते तो आपके बाद तीन-चार पीढ़ियां आतीं, तब भी ये काम नहीं होता। भारत की लॉजिस्टिक प्रणाली को ट्रांस्फॉर्म करने वाली परियोजना की ये हालत थी। 2014 के बाद इस धरती ने मुझे जो सिखाया था, आपके पास से जो सीख लेकर मैं दिल्ली पहुंचा था। हमने वहां पहुंचते ही इसे गति देने का काम प्रारंभ कर दिया।'

2800 KM से ज्यादा कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा- PM

उन्होंने कहा, 'आज 2800 किलोमीटर से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो गया। ये 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है। ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है।'

PM मोदी ने गुजरात को दी 35,000 करोड़ की सौगात

बता दें कि पीएम मोदी ने वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अहम हिस्से, रेलवे प्रोजेक्ट, हाईवे प्रोजेक्ट और गुजरात सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 'वाह! सीना चौड़ा हो गया, क्या मेरा वडोदरा है', PM मोदी स्वच्छता से स्वागत करने पर हुए गदगद, Gen-Z की तालियों से गूंजा ग्राउंड
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 September 2026 at 14:30 IST