PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, ऐतिहासिक गाजा शांति योजना पर दी बधाई; X पर बताया- ट्रेड डील पर भी हुई चर्चा

PM Modi and Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। उन्होंने ट्रंप को एक खास उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है।

Follow :  
×

Share


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) | Image: Narendra Modi/X

PM Modi and Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। उन्होंने ट्रंप को एक खास उपलब्धि के लिए बधाई भी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच जारी 'टैरिफ वॉर' के सामाधान पर भी चर्चा की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट करके लिखा, "अपने मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति योजना की सफलता पर उन्हें बधाई दी। व्यापार वार्ता में हुई अच्छी प्रगति की भी समीक्षा की। आने वाले हफ्तों में निकट संपर्क में रहने पर सहमति बनी।" 

यहां बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पट्टी में शांति के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वाशिंगटन के ओवल ऑफिस में एक बैठक की थी। इस दौरान गाजा में शांति के लिए कई बातों पर चर्चा की गई। 

बीते दिनों हुई थी ट्रंप और नेतन्याहू की मीटिंग

बता दें कि बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में मीटिंग हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति के लिए अपना रोडमैप सार्वजनिक रूप से जारी किया था और कहा था कि वह लगभग दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के "बहुत करीब" हैं, जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी बता दिया था कि वो इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक शांति समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। अब ऐसा लग रहा है कि गाजा में ट्रंप का गाजा शांति प्लान सफल हो रहा है।


भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ टेंशन 

मालूम हो कि अगस्त में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का भारी भरकम टैरिफ लगाया था। इसमें 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया था। ट्रंप ने यह अतिरिक्त टैरिफ भारत से नाराज होकर लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारत रूस से तेल की खरीदारी करता है, इसके साथ भारत पर हम 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया था कि भारत के द्वारा रूस से तेल की खरीदारी की जाती है और उस पैसे का इस्तेमाल रूस, यूक्रेन पर हमले के लिए करता था।

बहरहाल, भारत और अमेरिका के बीच इस टैरिफ टेंशन को कम करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार वार्ता भी हो रही है। वहीं, अब पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बात करके भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में हुई प्रगति की भी समीक्षा की है। 

ये भी पढ़ें - 'भारत-ब्रिटेन के बीच डील से युवाओं को मिलेंगे नए अवसर', कीर स्टार्मर के साथ बैठक में बोले PM मोदी


 

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 9 October 2025 at 21:10 IST