'नक्सलवाद ने आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा नुकसान किया, पिछली सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं', जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माओवाद प्रभावित लोगों को उन सरकारों के समय पर उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया गया था। उनके अधिकार छीन लिए गए थे। लेकिन पिछली सरकारों में सभी के मुंह पर ताला लगा रहता था।

 
Follow :
पीएम मोदी | Image: BJP/@X

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि नक्सलवाद ने आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा नुकसान किया, लेकिन पिछली सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस एक ऐसा पर्व है जिससे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा हुआ है। आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं और देश अपने आदिवासी नायक और नायिकाओं को गर्व से याद कर रहा है। खासकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। मेरी नजर जहां तक पहुंच रही है वहां लोग ही लोग दिख रहे हैं। गढ़चिरौली में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी आदिवासी वीरों को हाथ जोड़कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

हर जगह देश की 2 उपलब्धियों की चर्चा- PM मोदी

उन्होंने आगे कहा, '15 नवंबर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत हुई थी, वह आज यह राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। आज का यह आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश की 2 बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है। पहली उपलब्धि- देश के करीब 50 करोड़ लोगों ने भीषण गरीबी को पार किया है और दूसरी- देश से माओवादी आतंक का खात्मा हो गया है। यह दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाई-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी है। इसलिए  कुछ ही हफ्ते पहले वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि बीते 12-13 सालों में भारत के करीब 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकले हैं। मैं इसे आजादी के बाद देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानता हूं। यह किसी एक सरकार का श्रेय नहीं है, बल्कि इसके पीछे समाज की सामूहिक शक्ति और हर नागरिक का प्रयास है।'

पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गढ़चिरौली समेत देश के सभी आदिवासी समाज के लोग जानते हैं कि नक्सलवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे जनजातीय समाज का ही किया था। 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवाद और नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैंकड़ों घटनाएं होती थी, जिनमें हजारों निर्दोष मारे जाते थे। इनमें बहुत बड़ी संख्या आदिवासियों की थी। माओवाद प्रभावित लोगों को उन सरकारों के समय पर उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया गया था। उनके अधिकार छीन लिए गए थे। सब मुंह पर ताला लगाकर बैठे रहते थे। मेरे जनजातीय भाई-बहनों के मतदान तक करने नहीं दिया जाता था। तब की सरकारें ऐसे ही मूक दर्शक बनी रहती थी। गरीब मां के सामने उनके छोटे-छोटे बच्चों को माओवादी छीनकर ले जाते थे। तब कोई कुछ नहीं कर पाता था। नक्सली हमारे घर की बेटियों को उठाकर ले जाते थे। सभी बेबसी में तड़पकर रह जाते थे। लेकिन आज माओवाद और नक्सलवाद खत्म हो चुका है, तब वो जनजातीय समाज की मां और बहनें हमें अनेक आशीर्वाद दे रही हैं।  

November 15, 2026

'विकास परियोजनाओं से वंचित रहे लोग सरकार की प्राथमिकता'

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह संकल्प लिया था कि विकास की परियोजनाओं से वंचित रहे लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश के जो आदिवासी क्षेत्र पिछड़ों में भी सबसे पिछड़े माने जाते थे, उनके उत्थान के लिए सरकार ने अपना पूरा सामर्थ्य लगा दिया है। इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए 'पीएम-जनमन योजना' और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 'वंचितों को वरीयता' ही उनकी सरकार का मूल मंत्र रहा है, ताकि आजादी के बाद जिन परिवारों तक सुविधाएं सबसे देर से पहुंचीं, अब उन तक विकास का लाभ सबसे तेज गति से पहुंचाया जा सके।

PM मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया वंचितों को वरीयता हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि हमने देश के गरीब परिवारों के लिए 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाए हैं। देश के उन 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई जहां आजादी के इतने दशकों बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी। हमने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। 

यह भी पढ़ें: 'परिवार की दरी बिछाने आइए', पंकज चौधरी ने गढ़ी सपा के PDA की नई परिभाषा, कहा- पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक...

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 November 2026 at 13:00 IST