प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
Pandit Jawaharlal Nehru birth anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- भारत
- 1 min read
Pandit Jawaharlal Nehru birth anniversary: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’
नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। साल 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था।
वह एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चे, नेहरू को प्रेम से 'चाचा नेहरू' भी बुलाते थे। इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 12:03 IST