PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन... देश में कहां कैसे मन रही विजयादशमी?

पीएम मोदी दिल्ली की आईपी एक्स्टेंशन स्थित दशहरा पूजा में शामिल हो सकते हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज द्वारका सेक्टर 10 में श्री राम लीला कमेटी मैदान में दशहरा समारोह में शामिल होंगी। देखें देश में कहां कैसे मन रही विजयादशमी?

 
Follow :
PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन... देश में कहां कैसे मन रही विजयादशमी? | Image: ANI

पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में इस वर्ष का दशहरा समारोह बेहद खास होने जा रहा है। मंगलवार शाम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने और रावण दहन करने की प्रबल संभावना है। इस हाई-प्रोफाइल आयोजन को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा और 2,500 जवान

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्सव ग्राउंड और उसके आसपास सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के लगभग 2,500 जवानों को तैनात किया गया है। इनमें आधुनिक हथियारों से लैस 'स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स' (SWAT) के कमांडो भी शामिल हैं।

यातायात व्यवस्था में बदलाव और वैकल्पिक मार्ग

कार्यक्रम के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगभग 300 ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, मध्य, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज, गाजीपुर के पास नेशनल हाईवे-24, रोड नंबर 57 और 57A, रोड नंबर 55, तथा विकास मार्ग पर विशेष यातायात पाबंदियां रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक रूट प्लान भी तैयार किया गया है। कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कम से कम पांच डीसीपी (DCP) या एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी और नौ एसीपी (ACP) स्तर के पुलिस अधिकारी मैदान में मुस्तैद रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री राम लीला कमेटी मैदान में करेंगी शिरकत

राजधानी दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज द्वारका सेक्टर-10 स्थित श्री राम लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

October 20, 2026

गृह मंत्री अमित शाह दरेसी ग्राउंड में करेंगे रावण दहन

दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के लुधियाना पहुंचेंगे, जहां वे दरेसी ग्राउंड में 121 फुट ऊंचे विशाल रावण का दहन करेंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक और सुरक्षा दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने वहां भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

October 20, 2026

उदयपुर में 70 फुट ऊंचा रावण पुतला तैयार

राजस्थान के उदयपुर में दशहरे के मौके पर गांधी ग्राउंड में रावण के 70 फुट ऊंचे पुतले के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार किए गए हैं।

October 20, 2026

गुजरात से तस्वीरें 

सूरत में दशहरे के मौके पर रावण दहन की तैयारियां चल रही हैं। यहां 75 फुट लंबा रावण का पुतला लगाया गया है।

October 20, 2026

कानपुर 90 फुट ऊंचा रावण पुतला

कानपुर में विजयादशमी के अवसर पर परेड रामलीला मैदान में रावण का 90 फुट ऊंचा पुतला स्थापित किया गया है।

October 20, 2026

ये भी पढ़ें - Dussehra 2026: 'किसी से शेयर न करें अपने सीक्रेट्स', अंतिम क्षणों में रावण ने लक्ष्मण को दी थीं ये 3 अहम सलाह

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 October 2026 at 17:12 IST