LIVE UPDATES/ Live: अब यहां भजन, भोजन और निरोगी जीवन, तीनों का आशीर्वाद मिलेगा- बागेश्वर धाम में बोले PM मोदी
India News Live: पीएम मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। PM मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा और विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी।
पीएम मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की 119वीं कड़ी में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई पहल की शुरुआत करने को कहा।PM मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा और विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी। वहीं तेलंगाना में SLBC टनल में फंसे 8 लोगों को बचाने का अभियान जारी है।
- Listen to this article
23 February 2025 at 22:41 IST
हिमंत बिस्वा ने किया झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 24 फरवरी को आयोजित होने वाले 'झुमोइर बिनंदिनी' कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में शामिल होंगे। असम सरकार ने असम चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें राज्य भर के चाय बागान क्षेत्रों के 8600 कलाकार झुमोइर नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
23 February 2025 at 22:39 IST
टिकट बिक्री की लाइव मॉनिटरिंग की गई- CPRO
उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, "दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नए इनोवेटिव तरीके से टिकट बिक्री की लाइव मॉनिटरिंग की गई। हर घंटे मॉनिटरिंग की गई और प्रयागराज के लिए हर घंटे ट्रेनों की व्यवस्था की गई। हमने मांग के अनुसार 5 ट्रेनें शुरू कीं। इससे महाकुंभ में आने वाली भीड़ को मैनेज करने में मदद मिली। हमारे रेल मंत्री (अश्विनी वैष्णव) खुद रेलवे बोर्ड के कमरे में मौजूद थे... GM उत्तर रेलवे और DRM दिल्ली को स्टेशन पर तैनात किया गया था। वे भी स्थिति की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे थे।
Advertisement
23 February 2025 at 22:38 IST
SLBC सुरंग में रेस्क्यू जारी
SLBC सुरंग ढहने की घटना पर सुरंग खोदने वाली मशीन के एक ऑपरेटर ने कहा, "...हमारा मिशन लगभग 200 मीटर का बचा हुआ है। पानी निकालने का काम चल रहा है। अभी यह बहुत मुश्किल है। पानी निकालने के बाद, हम कटिंग करेंगे।
23 February 2025 at 21:23 IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्री पर प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए स्पेशल गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है। कल करीब 6 स्पेशल रेलों का संचालन किया गया था आगे भी किया जाएगा।
Advertisement
23 February 2025 at 21:19 IST
अश्विनी वैष्णव ने बताई महाशिवरात्री पर रेलवे की क्या है तैयारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में पहुंच नियंत्रण और भीड़ नियंत्रण से संबंधित कई कदम उठाए गए हैं। जो भी यात्री आ रहे हैं उनके पास यदि रिजर्व टिकट है तो वे सीधा रेलवे स्टेशन के अंदर जाएंगे लेकिन जिनके पास टिकट नहीं है वे होल्डिंग एरिया में जाएंगे... स्पेशल गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है। कल करीब 6 स्पेशल रेलों का संचालन किया गया था।
23 February 2025 at 21:17 IST
आज 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "ऐसे 140 सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ जिन पर भ्रामक सामग्री साझा की गई थीं, 13 FIR दर्ज की गई हैं। आज 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। आगामी शिवरात्री के पर्व को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं... प्रयास रहेगा कि कुंभ मेला क्षेत्र में कहीं पर भी कोई ट्रैफिक जाम ना हो। सभी व्यवस्थाएं सुगम तरीके से चलें... कितनी भी भीड़ आए हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं।
23 February 2025 at 19:37 IST
ये डबल ब्लंडर वाली सरकार है- अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कुंभ में जितने भी श्रद्धालु आए उनका भरोसा तब बढ़ा जब मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने महाकुंभ के लिए 100 करोड़ लोगों के आगमन की तैयारी की है। जब लोगों ने देखा कि बड़े-बड़े, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण जा रहा है तो उनका भरोसा बढ़ा। सबसे बड़ा झूठ यह है कि 144 वर्षों के बाद (महाकुंभ) हो रहा है। बजट के भाषण में ये बात लिखी है कि हर बार कुंभ का आयोजन 144 वर्षों बाद ही होता है। यह डबल इंजन सरकार नहीं है... ये डबल ब्लंडर वाली सरकार है।
23 February 2025 at 19:34 IST
महाशिवरात्रि का स्नान हमारी अग्नि परीक्षा-DCM हिमांशु शुक्ला
प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ DCM हिमांशु शुक्ला ने कहा, महाशिवरात्रि का स्नान हमारी आखिरी परीक्षा है जिसके लिए हम लोग पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार हैं। लोग इस पेम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हमने त्रिवेणी संगम से लेकर प्रयागराज जंक्शन तक 1450 CCTV कैमरे लगाए हैं। हमने वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। NDRF की भी एक स्पेशल टीम यहां पर मौजूद हैं। हम अच्छे से यह(अंतिम स्नान) संपन्न करवाने में सफल होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
23 February 2025 at 19:29 IST
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कही ये बात
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान की आधारशिला रखे जाने पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इससे बहुत से लोगों को लाभ होगा। मेरे शिष्य के नेक काम से मुझे बहुत अच्छा लगा।
23 February 2025 at 18:33 IST
सनातन संस्कृति की एक नई यात्रा को प्रारंभ किया-धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "आज का दिन पूरे बुंदेलखंड के लिए बहुत बड़ा दिन था... हम सभी ने मिलकर सनातन संस्कृति की एक नई यात्रा को प्रारंभ किया है... हम सभी को साधुवाद देते हैं... 23 फरवरी एक ऐतिहासिक दिन था..."
23 February 2025 at 18:32 IST
महाशिवरात्रि के स्नान को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन
प्रयागराज के जिला अधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने कहा, "अभी तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अमृत स्नान कर चुके हैं। हमारी टीम 24 घंटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए लगी हुई है। हमारा प्रयास है कि महाशिवरात्रि के स्नान पर भी व्यवस्थाएं सकुशल रूप से रहें... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हमारा नेतृत्व कर रहे हैं।
23 February 2025 at 18:31 IST
प्रयागराजवासियों ने महाकुंभ के आयोजन को अपने घर का आयोजन बनाया-योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "प्रयागराजवासियों ने महाकुंभ के आयोजन को अपने घर का आयोजन बनाकर पूरी भव्यता के साथ दुनिया को दिखा दिया है कि यह ताकत केवल प्रयागराज के पास है... उस समय संत गाडगे जी महाराज कीर्तन और शिक्षा के प्रति लोगों जागरुक करते थे। वे जातिवादी विवशता का विरोध करते थे।वे कहते थे कि ईश्वर का वास वहां हैं जहां स्वच्छता है।
23 February 2025 at 17:16 IST
संगम में डुबकी लगाकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई-गुरमीत सिंह
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पवित्र डुबकी लगाने के बाद कहा, "अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है। ऐसा लगता है कि बहुत सौभाग्य की बात है कि प्रभु ने हमें ऐसा अवसर दिया है। 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। इसका प्रबंधन ही अपने-आप में बहुत उच्च दर्जे का रहा है। प्रबंधन बहुत अच्छे थे। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को और सभी अधिकारियों को जिन्होंने इतनी मेहनत की और इसे(महाकुंभ को) सफलतापूर्ण संपन्न करवाया है, शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
23 February 2025 at 17:09 IST
महाकुंभ का जल पूरी तरह शुद्ध है- सुधांशु त्रिवेदी
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अभी तक 60 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। अखिलेश यादव तो पढ़े लिखे हैं। अगर 1% श्रद्धालु भी स्नान के बाद बीमार पड़े होते तो 60 लाख लोगों के बीमार हो जाने से देश में हाहाकार मच जाता।
23 February 2025 at 17:07 IST
बजट में कैंसर से लड़ने के लिए कई घोषणाएं की गई-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस साल के बजट में कैंसर से लड़ने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, और मोदी ने फैसला किया है कि कैंसर की दवाइयां सस्ती की जाएंगी। अगले 3 सालों में देश के हर जिले में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे।
23 February 2025 at 16:06 IST
अब बागेश्वर धाम में आरोग्य का आशीर्वाद भी मिलेगा-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में कितने ही बड़े-बड़े अस्पताल हमारी धार्मिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। धार्मक ट्रस्ट के द्वारा हेल्थ और साइंस से जुड़े कितने ही रिसर्च इंस्टीट्यूट चलाए जा रहे हैं। करोड़ों गरीबों का इलाज और सेवा इन संस्थानों में होती है... मुझे खुशी है कि इस गौरवशाली परंपरा में बागेश्वर धाम के रूप में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अब बागेश्वर धाम में आरोग्य का आशीर्वाद भी मिलेगा।
23 February 2025 at 16:05 IST
आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र बनेगा-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है...अभी मैंने यहां बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है। ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा, पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा होगी।
23 February 2025 at 16:02 IST
PM मोदी ने कैंसर हॉस्पिटल का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस कैंसर अस्पताल में वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त उपचार मिलेगा, अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी और विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे।
23 February 2025 at 14:51 IST
हमने ऐसे PM को पाया जो संतो और महंतो की चर्चा करते हैं- धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमने ऐसे प्रधानमंत्री को पाया है जो संतो और महंतो की चर्चा करते हैं। अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे और अब मंदिर में अस्पताल होगा। यह बुंदेलखंड के लिए सबसे बड़ा वरदान है। विश्वामित्र का भारत, विश्वमित्र की भूमिका निभा रहा है।
23 February 2025 at 14:54 IST
पीएम मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे
बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया, प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम में 100 बिस्तरों वाले कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने पहुंचे है।
23 February 2025 at 14:43 IST
पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही छतरपुर में बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस कैंसर अस्पताल में वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त उपचार दिया जाएगा और इसमें अत्याधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे।
23 February 2025 at 14:41 IST
बिहार में पीएम मोदी के आने से किसी को गुरेज नहीं- मनोज झा
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से किसी को कोई गुरेज नहीं है, हमारा केवल एक आग्रह होगा कि हमारे लिए बिहार को एक विशेष राज्य का दर्जा मिलना आवश्यक है। हम उस हकीकत को खत्म होते देखना चाहते हैं कि बिहार एक पलायन का क्षेत्र बना रहे और गरीबी को झेलता रहे। हमारा आग्रह है कि आप सीधे तौर पर बिहार के विशेष राज्य होने पर सहमति दें।
23 February 2025 at 14:14 IST
बजट की तारीफ में क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बजट में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी वर्ग ने जितनी अपेक्षा की हो वास्तव में उसे उससे भी अधिक प्राप्त हुआ हो। अगर भारत को विकसित भारत बनना है तो हमें क्लीन एनर्जी द्वारा अपनी ऊर्जा की आवश्यकता को पूर्ण करना होगा। शहरी विकास को नई ऊंचाई देने के लिए व्यवस्था की गई है।
23 February 2025 at 14:11 IST
आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी
AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। चुनौतीपूर्ण समय में आतिशी ने मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली की जनता की सेवा की है। आप एक स्वस्थ विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी।
23 February 2025 at 14:10 IST
आज प्रयागराज आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ- संबित पात्रा
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहते हैं कि जगन्नाथ जी की नगरी पुरी से आज प्रयागराज आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिस प्रकार की व्यवस्थाएं यहां की गई हैं ये अपने आप में अभूतपूर्व है। जो इसे देखेगा तभी समझ पाएगा कि 60 करोड़ लोग यहां आए हैं 60 करोड़ लोगों ने यहां स्नान किया है। यहां पर आकर अपनी आस्था दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये एकता का कुंभ है इस कुंभ के माध्यम से पूरे देश में एकता का संदेश जाता है।
23 February 2025 at 13:24 IST
किसानों की समृद्धि के लिए 19वीं किश्त जारी करेंगे पीएम- सम्राट
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसान से जुड़ी चीजों पर और किसानों की समृद्धि के लिए 19वीं किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं और मखाना बोर्ड के निर्माण के लिए विशेष तौर पर बधाई देते हैं। बिहार के मखाना का प्रचार देश और दुनिया में होगा।
23 February 2025 at 13:23 IST
पीएम ने स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी चुनौती पर चर्चा की- शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज मन की बात के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी चुनौती पर चर्चा की। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया है कि हम अपने भोजन से 10 प्रतिशत तेल के उपयोग को कम करें। मोटापे के कारण भारत विश्व की मधुमेह राजधानी बनने जा रहा है।
23 February 2025 at 13:22 IST
पीएम मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। आज बिहार में जो भी विकास दिख रहा है ये सब प्रधानमंत्री के कारण है। आगे भी डबल इंजन की सरकार रहेगी। बिहार का विकास होगा।
23 February 2025 at 12:32 IST
पीएम ने 'मन की बात' में 4 विषयों का उल्लेख किया- धर्मेंद्र पधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं आज प्रधानमंत्री मोदी का देश की ओर से आभार प्रकट करूंगा। आज उन्होंने 'मन की बात' के 119वें एपिसोड में 4 विषयों का उल्लेख किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक संवाद खड़ा किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत महत्वपूर्ण जनभियान शुरू किया है। मैं भी उसमें एक सिपाही की तरह काम शुरू करूंगा।
23 February 2025 at 12:30 IST
महाकुंभ में 62 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक प्रयागराज महाकुंभ में 62 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं। एक निश्चित कालखंड के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जमा होना यह इस सदी की दुर्लभ घटनाओं में से एक है। भारत की इसी परंपरा ने भारत में 4 महत्वपूर्ण स्थानों पर इन आयोजनों को प्राचीनकाल से ही आयोजित करने की व्यवस्था दी है।
23 February 2025 at 11:56 IST
पीएम मोदी ने दी स्ट्रेस फ्री रहने की सलाह
मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बोर्ड परीक्षा का समय है। मैं अपने युवा-साथियों यानि परीक्षा योद्धाओं को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आप बिना कोई तनाव लिए पूरी सकारात्मक भावना के साथ अपनी परीक्षाएं दीजिए। हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने परीक्षा योद्धाओं से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं।
23 February 2025 at 11:47 IST
पीएम मोदी ने बताया मोटापा कैसे खत्म करें
मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है, जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है - ये विषय है 'मोटापा' । एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा। एक अध्ययन के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। खाने में तेल का कम उपयोग और मोटापे से निपटना यह केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी ढ़ेर सारी बीमारियों की वजह बन सकता है।
23 February 2025 at 11:18 IST
PM की पहल में शामिल होने के लिए क्या करें महिलाएं?
पीएम मोदी ने अपनी पहल में शामिल होने के बारे में बताते हुए कहा कि यदि आप (महिलाएं) चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे X और Instagram अकाउंट से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएं। तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।
23 February 2025 at 11:14 IST
महिला दिवस पर पीएम मोदी की पहल
पीएम मोदी ने मन की बात में बताया कि इस बार महिला दिवस पर पीएम मोदी एक पहल करने जा रहे हैं जो नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया हैंडल जैसे X, Instagram देश की कुछ इंस्पायरिंग महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। पीएम ने कहा कि प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियां और उनकी उपलब्धियों की बात होगी।
23 February 2025 at 11:09 IST
दुनिया ने AI सेक्टर में भारत की प्रगति की सराहना की- PM
हाल ही में मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस सेक्टर में भारत की प्रगति की खूब सराहना की गई।
23 February 2025 at 11:07 IST
आने वाले दिनों में National Science Day मनाने जा रहे- PM
आने वाले कुछ ही दिनों में हम 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाने जा रहे हैं । हमारे बच्चों का, युवाओं का विज्ञान में रुचि और जुनून होना बहुत जरूरी है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप 'एक वैज्ञानिक के रूप में एक दिन' कह सकते हैं, यानी, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, विश्रामकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपने पड़ोस के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी रिसर्च लैब, तारामंडल, या फिर स्पेस सेंटर जैसी जगह पर जरूर जाएं। इससे विज्ञान को लेकर आपकी जिज्ञासा और समृद्धि बढ़ेगी।
23 February 2025 at 11:05 IST
चैंपियंस ट्रॉफी चल रही और हर तरफ क्रिकेट का माहौल- PM
इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वाला हूं। पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। हमारी स्पेस जर्नी की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की list काफी लंबी होती चली गई।
23 February 2025 at 10:57 IST
पीएम मोदी मन की बात को कर रहे संबोधित
पीएम मोदी मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। यह इस मासिक कार्यक्रम की 119वीं कड़ी है।
23 February 2025 at 10:44 IST
PM दरभंगा से किसानों के खाते में राशि डालने वाले हैं- शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश प्रधानमंत्री बिहार के दरभंगा से किसानों के खाते में राशि डालने वाले हैं। बिहार अद्भुत राज्य है। यहां की प्रतिभा, यहां के मेहनती किसान और यहां का मखाना 'सुपर फूड' है। मखाना का उत्पादन बढ़े, गुणवत्ता बढ़े, अभी किसान कई कठिनाइयों में काम करते हैं, तकनीक के माध्यम से उन कठिनाइयों को दूर किया जाए, इसके लिए मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री जी के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियां भी देखूंगा।
23 February 2025 at 10:43 IST
SLBC सुरंग के अंदर बचाव अभियान जारी
तेलंगाना के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग के अंदर बचाव अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि डोमलपेंटा के पास सुरंग का एक हिस्सा कल ढह गया था। कम से कम 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
23 February 2025 at 10:42 IST
CM रेखा गुप्ता ने महास्वामी जी से लिया आशीर्वाद
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में जैन संत पूज्य श्री चारुकीर्ति पंडिताचार्यवर्य भद्रक महास्वामी जी से आशीर्वाद लिया।
23 February 2025 at 09:28 IST
काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
23 February 2025 at 09:26 IST
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल फिटनेस आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहा- मंडाविया
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पीएम मोदी के फिटनेस आंदोलन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हर रविवार को बड़ी संख्या में लोग साइकिल चलाते हैं और अपना अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करते हैं। पीएम मोदी ने मोटापे के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है।
23 February 2025 at 08:44 IST
जब तक मलबा साफ नहीं हो जाता श्रमिकों को नहीं बचा पाएंगे- NDRF
तेलंगाना में SLBC सुरंग ढहने से फंसे लोगों के रेस्कयू ऑपरेशन को लेकर NDRF के डिप्टी कमांडर सुखेंदु ने कहा कि कल रात करीब 10 बजे हम स्थिति का विश्लेषण करने के लिए सुरंग के अंदर गए। सुरंग के अंदर 13 किलोमीटर की दूरी में से हमने 11 किलोमीटर इस लोकोमोटिव पर और बाकी 2 किलोमीटर कन्वेयर बेल्ट पर तय किया। जब हम TMV (टनल बोरिंग मशीन) के अंत में पहुंचे, तो हमने फंसे हुए श्रमिकों से उनके नाम पुकारकर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। मलबे से 200 मीटर का पैच भरा हुआ है। जब तक इस मलबे को साफ नहीं किया जाता, हम फंसे हुए श्रमिकों का सही स्थान नहीं जान पाएंगे और उन्हें बचा नहीं पाएंगे। सुरंग के 11-13 किलोमीटर के बीच के पैच में पानी भरा हुआ है और जब तक पानी नहीं निकाला जाता, तब तक मलबा साफ करने का काम शुरू नहीं होगा। हमारी पहली टीम कल शाम करीब 7 बजे यहां पहुंची...फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए, पहले हमें पानी निकालने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर मलबा हटाना होगा...फंसे हुए श्रमिकों का सही स्थान अभी तक पता नहीं चल पाया है।
23 February 2025 at 08:29 IST
प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम
उत्तर प्रदेश के महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।
23 February 2025 at 08:26 IST
SLBC सुरंग के ढहने से 8 श्रमिक फंसे, बचाव कार्य जारी
तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग के ढहने से लगभग 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।
23 February 2025 at 08:25 IST
भारी संख्या में डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दें कि महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा।
23 February 2025 at 07:37 IST
SLBC टनल में फंसे लोगों का बचाव अभियान जारी
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार की सुबह SLBC टनल का एक हिस्सा ढह गया। इसकी वजह से लगभग 8 लोग टनल में फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। वहीं सुंरग के ढहे हिस्से का निरक्षण करने के बाद SDRF के एक कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरंग के अदंर जाने का कोई रास्ता नहीं है। यह पूरी तरह से ढह गई है और घुटनों तक कीचड़ भरा हुआ है।
23 February 2025 at 07:36 IST
बागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री आज बागेश्वर धाम जाएंगे जहां वह कैंसर अस्पताल की नींव रखेंगे। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।
23 February 2025 at 07:36 IST
पीएम मोदी 'मन की बात' को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की 119वीं कड़ी में वह सुबह 11 बजे देशवासियों से संवाद करेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 07:37 IST