'बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा कर पूरे साल ढोल पीटते था, आज रेल वहां पहुंचा....', वडोदरा में विपक्ष पर गरजे PM मोदी; नए कॉरिडोर का किया उद्घाटन
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने दादरी से JNPT डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया। इस कॉरिडोर की कल्पना दिवगंत अटल बिहारी वाजपेयी ने जब हाईवे का स्वर्णिम चतुर्भुज बनाया तभी की थी। आज से इसकी शुरुआत हो गई।
- भारत
- 3 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा से देशवासियों को बड़ी सौगात दी। पीएम ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन सेक्शन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यूपी के गौतमबुद्ध नगर दादरी से नवी मुबंई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट तक ये नया कॉरिडोर पूरी तरह चालू हो गया। इस मौक पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,'एक वो भी समय था जबबजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे'।
अपने गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने करीब 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने दादरी से JNPT डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इस कॉरिडोर की कल्पना दिवगंत अटल बिहारी वाजपेयी ने जब हाईवे का स्वर्णिम चतुर्भुज बनाया तभी की थी। यूपीए सरकार में 10 सालों तक इस कॉरिडोर पर काम नहीं हुआ। इसे लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी। गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं। पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज भी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं।"
विपक्ष पर गरजे PM मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, इस कॉरिडोर की योजना साल 2004 में ही बन गई थी, मगर UPA सरकार ने अपने शासनकाल में इस पर काम नहीं किया। 2014 में जब NDA की सरकार सत्ता में आई तो 12 सालों में 2800 किमी का ये कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया। पहला सेक्शन 2020 में पूरा हुआ। कोरोना आया, कोरोना की समस्याएं आईं लेकिन एक-एक करके कई सेक्शन पूर्ण हुए और आज दादरी से JNPT डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित है।"
जानें नए कॉरिडोर से किस-किस राज्य को होगा फायदा
बता दें कि वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 1506 किलोमीटर लंबा है और इसे 3 सेक्शन में बांटा गया है। ये कॉरिडोर यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से महाराष्ट्र तक बिजली से चलने वाली मालगाड़ियों के लिए तस्वीर बदलने वाला है। यह दादरी से शुरू होकर यह 1506 किलोमीटर लंबा माल ढुलाई रेल मार्ग है। इससे मालगाड़ी की रफ्तार 25 से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटा हो जाएगी पहले मालगाड़ियों को 100 किमी तय करने में 6 घंटे लग जाते थे, जो अब 3 घंटे से कम समय में हो रहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 September 2026 at 14:37 IST