BRICS 2026: दक्षिण अफ्रीका से लेकर फिलीपींस, कजाकिस्तान.... PM मोदी की राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर हुई बात?

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में दुनिया भर के आधे दर्जन से अधिक राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से लेकर फिलीपींस, कजाकिस्तान के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की।

 
Follow :
PM मोदी की 'मैराथन' बैठक; राष्ट्राध्यक्षों संग किन मुद्दों पर हुई बात? | Image: Republic

PM Modi Bilateral Meeting BRICS 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज यानी 13 सितंबर को समापन हो चुका है। इस वैश्विक आयोजन में भारत की कूटनीतिक का 'मैराथन' देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिनों में दुनिया के 15 राष्ट्राध्यक्षों संग द्विपक्षीय वार्ता की।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से लेकर मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर जैसे आधे दर्जन से अधिक राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि किन-किन राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी के साथ क्या-क्या बातें हुई।

मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय बैठक

नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी यात्रा के दौरान रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर सहमति बनी।

September 13, 2026

कजाकिस्तान के साथ टेक्नोलॉजी और ऊर्जा पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। भारत और कजाकिस्तान के बीच मजबूत संबंध हैं, जो फरवरी 1992 से चले आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच व्यापार और क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा में साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर गया।

September 13, 2026

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत मंडपम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स समूह का एक प्रमुख सदस्य रहा है। शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र को संबोधित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव, व्यापारिक पैटर्न में परिवर्तन, तीव्र तकनीकी प्रगति और बढ़ते जलवायु दबावों के बीच ब्रिक्स एक "महत्वपूर्ण मोड़" पर है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

September 13, 2026

फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ किन मुद्दों पर बात हुई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच इंडो-पैसिफिक और व्यापारिक संबंधों पर जोर दिया।

September 13, 2026

इन राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता हुई

रविवार को नई दिल्ली ने पीएम मोदी के साथ अन्य कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरेस्ट नदाइशिमिये और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक हुई और कई मुद्दों पर सहमति बनी।

ये भी पढ़ें: BRICS समिट में PM मोदी का कूटनीतिक 'मैराथन': 3 दिनों में दुनिया के 15 राष्ट्राध्यक्षों संग की द्विपक्षीय वार्ता
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 September 2026 at 20:43 IST