अपडेटेड 8 December 2025 at 16:21 IST

'आपको तो दादा...', जब भाषण के बीच TMC सांसद ने टोका तो PM मोदी ने दिया ऐसा जवाब, लोकसभा में लगे ठहाके

PM Modi in Lok Sabha: लोकसभा में पीएम मोदी ने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान तब संसद में सदन में हल्का-फुल्का माहौल बन गया, जब टीएमसी सांसद सौगत रॉय के टोकने पर पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में उन्हें जवाब दिया।

Follow :  
×

Share


PM Modi in Lok Sabha | Image: Instagram

PM Modi in Lok Sabha: संसद में आज, 8 दिसंबर को वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' और इससे जुड़े इतिहास पर चर्चा जारी है। लोकसभा में इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए आजादी के आंदोलन में योगदान को लेकर अपने विचार रखे। लोकसभा में जब PM मोदी अपनी बात रख रहे थे, तभी TMC सांसद सौगत रॉय ने उन्हें एक बात के लिए टोका। इस पर पीएम मोदी ने जो जवाब दिया, उससे संसद में ठहाके लगने लगे।

चर्चा के दौरान पीएम मोदी वंदे मातरम का महत्व बता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 'वंदे मातरम' रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को 'बंकिम दा' कहकर संबोधित किया, जो विपक्ष में बैठे TMC सांसद सौगत रॉय को पसंद नहीं आ रहा था। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके भाषण के बीच टोक दिया।

TMC सांसद के टोकने पर पीएम मोदी ने दिया जवाब

सौगत रॉय ने PM मोदी को टोकते हुए कहा, "आप बंकिम दा बोल रहे हैं। आपको बंकिम बाबू कहना चाहिए।" इस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें फौरन जवाब देते हुए कहा, “बंकिम बाबू बोले, अच्छा... थैंक्यू, थैंक्यू... मैं आपकी भावनाओं का आदर करता हूं। मैं बंकिम बाबू कहूंगा।” इसके बाद पीएम ने सौगत रॉय से मजाकिया अंदाज में पूछा, "आपको तो दादा कह सकता हूं न, वरना उसमें भी आपको ऐतराज हो जाएगा।"

TMC सौगत रॉय के टोकने पर पीएम मोदी ने इसमें सुधार किया और आगे के अपने भाषण में उन्हें बंकिम बाबू ही कहकर संबोधित किया।

पीएम मोदी ने बताया इसे गौरव का पल

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे गौरव का पल बताया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमने सामूहिक चर्चा का रास्ता चुना है। जिस मंत्र ने, जिस जयघोष ने देश के आजादी के आंदोलन को ऊर्जा और प्रेरणा दी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया, उस वंदे मातरम् का पुण्य स्मरण करना सदन में हम सबका बहुत बड़ा सौभाग्य है। ये हमारे लिए यह गर्व की बात है कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं और हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं।

कांग्रेस ने वंदे मातरम पर समझौता किया- PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत का अपमान करने और मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस आज भी वंदे मातरम का अपमान करती है। कांग्रेस ने वंदे मातरम पर समझौता किया और मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए। नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।" उन्होंने अपने भाषण के दौरान एक ऐतिहासिक पत्र का जिक्र किया और कहा, "नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लिखा था कि वंदे मातरम मुसलमानों को भड़का सकता है। वंदे मातरम के साथ विश्वासघात हुआ। राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया।"

उन्होंने यह भी कहा , "संसद में गंभीर चर्चा चल रही है , लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं हैं। पहले नेहरू और अब राहुल गांधी ने वंदे मातरम का अनादर किया है।"

यह भी पढ़ें: 'वंदे मातरम् राजनीतिक मंत्र नहीं बल्‍कि मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी', राष्‍ट्रगीत के 150वीं वर्षगांठ पर संसद में बोले PM Modi

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 16:21 IST