अपडेटेड 6 December 2025 at 07:30 IST
Putin India Visit: कश्मीर की केसर, असम की काली चाय और... दोस्त पुतिन को PM मोदी ने गिफ्ट की ये 6 चीजें, देखिए PHOTOS
PM Modi's gifts to Putin: भारत से जाते-जाते पीएम मोदी ने दोस्त पुतिन को कई चीजें उपहार में भेंट की, जिसमें देश की मिट्टी, कला और परंपरा की अनूठी छाप देखने मिली। जानिए इसमें क्या क्या चीजें शामिल रहीं?
Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों में कई बड़ी डील हुई। पुतिन की यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं। इस दौरान एक बार फिर दो दोस्तों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने मिली, जिसने खूब चर्चाएं बटोरी। वहीं, पीएम मोदी ने पुतिन को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर भारत की ओर से कई विशेष उपहार दिए, जिसमें देश की मिट्टी, कला और परंपरा की अनूठी छाप देखने मिली। PM की ओर से रूसी राष्ट्रपति को 6 अनमोल तोहफे दिए गए।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर 4 और 5 दिसंबर को भारत के दौरे पर रहे। उन्हें दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय वार्ता की और 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हुए।
असम की ब्लैक टी
वहीं, पुतिन के भारत से जाते समय पीएम मोदी ने उन्हें कुछ खास चीजें उपहार के तौर पर भेंट की। इसमें पहला गिफ्ट असम की मशहूर ब्लैक टी रही। ब्रह्मपुत्र के उपजाऊ मैदानों में उगने वाली ये ब्लैक टी अपने मजबूत माल्टी स्वाद के लिए जानी जाती है। 2007 में इसे GI टैग मिला था। यह चाय भूमि, जलवायु और शिल्प द्वारा गढ़ी गई समृद्ध विरासत का नेतृत्व करती है। असम की काली चाय स्वास्थ्य लाभों की वजह से संस्कृति और सेहत दोनों का प्रतीक मानी जाती है।
चांदी का टी सेट
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को जटिल नक्काशी से बना मुर्शिदाबाद चांदी का टी सेट गिफ्ट किया। ये तोहफा पश्चिम बंगाल की समृद्ध कलात्मकता के साथ साथ भारत और रूस के चाय के गहरे सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाता है, जो गर्मजोशी, संबंध और साझा कहानियों का प्रतीक है।
चांदी का घोड़ा
बारीक नक्काशी से बना हस्तनिर्मित चांदी का घोड़ा भी पुतिन को उपहार के रूप में दिया गया। ये महाराष्ट्र की धातु कला की उत्कृष्टता को दर्शाता है। इस भारत और रूस की निरंतर प्रगति करती साझेदारी का प्रतीक बताया गया।
संगमरमर का शतरंज सेट
पीएम मोदी ने पुतिन को आगरा का हस्तनिर्मित संगमरमर का शतरंज सेट भी भेंट किया, जो सुंदरता के साथ बेहतरीन शिल्प कौशल का भी मिश्रण है। साथ ही ये एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) पहल के तहत क्षेत्र की पत्थर की विरासत को भी उजागर करता है। इस शतरंज बोर्ड में उत्तर भारतीय कलात्मकता का उदाहरण है। संगमरमर के साथ लकड़ी और अर्ध-कीमती पत्थरों के संयोजन से तैयार हुआ ये चेस बोर्ड बेहद ही आकर्षक है।
कश्मीरी केसर
पीएम मोदी ने पुतिन को कश्मीरी केसर भी तोहफे के रूप में दी, जिसे स्थानीय तौर पर कोंग या फिर जाफरान के नाम से जाना जाता है। इसकी खेती कश्मीर के ऊंचे इलाकों में होती है। कश्मीरी केसर अपने समृद्ध रंग के साथ साथ सुगंध और स्वाद के लिए जानी जाती है। साथ में इसका गहरा सांस्कृतिक महत्व रखता है। कश्मीरी केसर GI और ODOP मान्यता द्वारा संरक्षित है। स्वास्थ्य लाभों के लिए भी प्रसद्धि ये 'लाल सोना' प्रकृति, परंपरा और शिल्प कौशल का मिश्रण है।
भगवद गीता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता भी उपहार के रूप में भेंट की। उन्होंने रूसी भाषा में छपी श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति तोहफे में दी। गीता के उपदेश कर्तव्य, आत्मा और मोक्ष के संदेश के साथ जीवन का मार्गदर्शन भी देते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 07:30 IST