लाल किले के लिए निकलने से पहले 'दोस्तों' से मिले PM मोदी, मोर को दाना तो गाय को खिलाया चारा; खुद शेयर किया दिलचस्प VIDEO
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया वीडियो शेयर किया गया है कि जिसमें वे स्नेहपूर्वक पुंगनूर गायों और मोरों को अपने हाथों से दाना और चारा खिलाते नजर आ रहे हैं।
- भारत
- 2 min read
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सुबह का एक बेहद खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने बताया कि 15 अगस्त को लाल किले के लिए रवाना होने से पहले, उनके कुछ 'खास दोस्त' उनसे मिलने पहुंचे थे।
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद बांधनी पैटर्न वाली लाल रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की नेहरू जैकेट पहन रखी है। वे समारोह के लिए निकल ही रहे थे, तभी पीएम आवास पर उनके कुछ 'दोस्त' उनसे मिलने पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने भी स्नेहपूर्वक पुंगनूर गायों और मोरों को अपने हाथों से दाना और चारा खिलाया।
गायों को चारा और मोर को दाना खिलाया
पीएम मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर देसी और छोटे आकार की गायों को खाना खिलाते और उन्हें प्यार से सहलाते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मोरों को दाना भी खिलाया।
दोस्तों को दाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या- PM
इस वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'हर सुबह अपने दोस्तों को दाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आ गए।'
प्रधानमंत्री का प्रकृति और जीव प्रेम जगजाहिर
पीएम मोदी का प्रकृति और जीव प्रेम जगजाहिर है। वे पहले भी बता चुके हैं कि वीडियो में नजर आने वाले मोर उनकी सुबह की सैर के दौरान साथी होते हैं। टहलने के बाद मोरों को दाना खिलाना प्रधानमंत्री की दिनचर्या में शामिल है। इन मुलाकातों ने पहले भी सभी का ध्यान खूब खींचा है। इस दौरान की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 August 2026 at 13:35 IST