अपडेटेड 18 March 2026 at 12:27 IST

'राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता', राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए बोले PM मोदी, खड़गे- शरद पवार की तारीफ की

PM Modi in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता, भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा हमेशा बना रहेगा।

Follow :  
×

Share


PM Modi in Rajya Sabha | Image: Youtube

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों को आज (18 मार्च) विदाई दी। सदन को संबोधित करते हुए कहा कि ये एक ऐसा अवसर है जब मैं इस सदन में हर दो वर्ष के बाद कुछ भावुक पलों में हर दो वर्षों के बाद कुछ भावुक पलों में डुबो देता है। सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चा होती, हर किसी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है, कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी रहते हैं, लेकिन जब ऐसा अवसर आता है तो दलगत भावना से ऊपर उठकर, हम सबके बीच एक समान भाव प्रकट होता है कि हमारे साथ अब किसी और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता, भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा हमेशा बना रहेगा।

‘सभी नए सदस्यों को इनसे सीखना चाहिए…’

पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार जैसे नेताओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा जी, खड़गे जी, शरद पवार जी... यह ऐसे वरिष्ठ लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्यप्रणाली में गई है। सभी नए सदस्यों को इनसे सीखना चाहिए कि कैसे समर्पित भाव से सदन में आना, जितना उनसे बन पड़ता है उतना योगदान देगा, समाज से जो जिम्मेदारी मिली है उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहना है। मैं उनके योगदान की भूरी-भूरी सराहना करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि उपसभापति हरिवंश भी विदाई ले रहे हैं। हरिवंश को लंबे समय तक इस सदन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। बहुत ही मधुभाषी, सदन को चलाने में सबका विश्वास जीतने का निरंतर उन्होंने प्रयास किया।

अठावले का किया जिक्र, तो सदन में लगे ठहाके

पीएम मोदी ने अपने भाषण में रामदास अठावले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी समय हम सुनते थे कि सदन में बहुत ही हास्य-व्यंग्य और विनोद का अवसर मिलता रहता है। इन दिनों शायद धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। हमारे रामदास अठावले हैं, जो सदाबहार हैं। अठावले जी जा रहे हैं, लेकिन यहां पर किसी को खोट महसूस नहीं होगी। वो व्यंगय विनोद भरपूर परोसते रहेंगे, ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। उनकी इन बातों से सदन ठहाकों से गूंज उठा।

यह भी पढे़ं: तेल महंगा, शान सस्ती! शहबाज शरीफ सरकार ने रद्द की Pakistan Day Parade, तेल के दाम ने किया ‘आउट ऑफ बजट’

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 12:04 IST