अपडेटेड 1 November 2024 at 10:47 IST

जम्मू कश्मीर के नगरोटा से BJP MLA देवेंद्र सिंह राणा का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

BJP MLA Devender Rana Passes Away: PM मोदी ने कहा कि देवेंद्र सिंह राणा का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए लगन से काम किया।

Follow :  
×

Share


देवेंद्र राणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख | Image: X

Devender Singh Rana Death News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उस पूर्ववर्ती राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

राणा का बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया था। राणा, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के भाई थे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देवेन्द्र सिंह राणा का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए लगन से काम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राणा ने हाल ही में विधानसभा चुनाव जीता था और जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मजबूत बनाने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’’

यह भी पढ़ें: सनातन के जितने रोड़े हैं उन्हें खत्म किए बिना हम रुकेंगे नहीं- दीपोत्सव के मौके पर CM योगी की दो टूक

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 10:47 IST