LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ PM का चुनावी दौरा, आंध्र में पवन कल्याण और चंद्रबाबू नायडू दिखेंगे साथ; ब्रज रंगोत्सव आज से

पीएम का दक्षिण दौरा, यूपी के ब्रज में रंगोत्सव का आगाज आज से। इसके अलावा और भी हैं खबरें लाइव अपडेट्स में...

 
Follow :
चुनावी सभा करेंगे प्रधानमंत्री | Image: ANI
  • Listen to this article
17 March 2024 at 18:24 IST

पीएम मोदी की रैली

आंध्र प्रदेश के पालनाडू में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आंध्र प्रदेश में, एनडीए सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5 हजार पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।"

17 March 2024 at 13:28 IST

आदर्श आचार संहिता लागू, मेरठ से हटाए गए सरकारी बैनर-पोस्टर

Lok Sabha Election 2024 Latest: मेरठ जिला प्रशासन ने कल चुनावों की घोषणा के बाद होर्डिंग हटाना और दीवारों पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रंग पोतना शुरू किया।

Advertisement
17 March 2024 at 13:25 IST

केजरीवाल को सम्मान नहीं समन- मनोज तिवारी

CM Kejriwal Summoned Latest:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा जारी किए गए 9वें समन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के पास अब सम्मान नहीं, सिर्फ सम्मन है… ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया है..."

17 March 2024 at 12:44 IST

केजरीवाल पर बांसुरी स्वराज

Advertisement
17 March 2024 at 11:30 IST

शराब नीति के घोटाले में एजेंसी लगातार अपना काम कर रही- भाजपा नेता

Kejriwal Ed Summon Latest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा 9वां समन जारी होने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "शराब नीति के घोटाले में एजेंसी लगातार अपना काम कर रही है। जिस प्रकार से कड़ियां जुड़ रही हैं... मामले में के. कविता को भी गिरफ़्तार किया गया है... जांच एजेंसी सूक्ष्मता से अपना कार्य कर रही है।"

17 March 2024 at 09:49 IST

ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा 9वां समन

ED Summons Kejriwal: ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 9वां समन भेजा है।

17 March 2024 at 08:38 IST

मथुरा में आज से रंगोत्सव, बरसाना में लड्डू होली

Holi Latest news:  आज मथुरा में ब्रज रंगोत्सव की शुरुआत होगी। बरसाना की लड्डू होली से इसका शुभारंभ होगा। वहीं 1 अप्रैल तक ये आयोजन चलेगा।
 

17 March 2024 at 06:05 IST

भाजपा का इलेक्शन कैंपेन, आंध्र प्रदेश और केरल में होंगे पीएम

PM Modi Live:  प्रधानमंत्री आज दक्षिण के दौरे पर ही हैं।  आंध्र प्रदेश में चुनावी बैठक को संबोधित करेंगे। उनके साथ आंध्र की क्षेत्रीय पार्टियों के दिग्गज मौजूद होंगे। एक्टर से राजनीतिज्ञ के तौर पर लोकप्रिय पवन कल्याण और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू मंच साझा करेंगे। इसके अलावा पीएम का केरल दौरा भी है। यहां केरल के पलक्कड़ में रोड शो करेंगे और  भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में पथानामथिट्टा जाएंगे।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 17 March 2024 at 06:06 IST