अपडेटेड 6 March 2025 at 12:02 IST

मैं चाहता हूं उत्तराखंड में कोई भी मौसम हो ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए, पर्यटन को लेकर PM मोदी ने कही बड़ी बात

पीएम मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां वह उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की।

Follow :  
×

Share


PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री मोदी 6 मार्च गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन निवास पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने हर्षिल में एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देवभूमि को अध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बताया। मंच से उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है।


पीएम मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां वह उत्तरकाशी जिले में स्थित देवी गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की। यहां के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मुखबा में पूजा अर्चना करने के बाद मोदी हर्षिल में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

उत्तराखंड में ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए-PM मोदी

हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, उत्तराखंड के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाएं, इसे बारहमासी, 365 दिन बनाएं। मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम हो, कोई ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए। हर मौसम में पर्यटन चालू रहना चाहिए। उत्तराखंड की प्रगति के लिए यहां नए रास्ते खुल रहे हैं। जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का जन्म हुआ था, उत्तराखंड के विकास के लिए हमने जो संकल्प लिए थे, वह संकल्प आज नई सफलताओं की ओर बढ़ते हुए सिद्ध हो रहे हैं।

10 सालों में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ-PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, शीतकालीन पर्यटन इस दिशा में एक और बड़ा महत्वपूर्ण कदम है, इसके जरिए उत्तराखंड की आर्थिक संभावनाओं को साकार करने में मदद मिलेगी, मैं इसके लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई देता हूं। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है। चार धाम ऑल वेदर रोड, आधुनिक एक्सप्रेसवे, राज्य में रेलवे, विमान और हेलीकॉप्टर सेवाओं का विस्तार, 10 सालों में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है। कल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के लिए केदारनाथ रोपवे परियोजना और हेमकुंड रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है।

पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है। चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं। बता दें कि मां गंगा का मायका माने जाने वाले मुखबा में मां गंगा की शीतकालीन पूजा की जाती है। गर्मियों में मां गंगा की पूजा गंगोत्री मंदिर में की जाती है और सर्दियों के दौरान कपाट बंद होने के बाद उनकी मूर्ति को मुखबा लाया जाता है। मुखबा गंगोत्री मंदिर के रास्ते में स्थित है।
 

यह भी पढ़ें: 'POK मिलते ही हल होगा कश्मीर का विवाद', लंदन में विदेश मंत्री का दावा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 12:02 IST