LIVE BLOG

अपडेटेड 8 March 2024 at 21:44 IST

LIVE UPDATES/ असम दौरे पर काजीरंगा पहुंचे पीएम मोदी, पारंपरिक ढंग से हुआ भव्य स्वागत

आज महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नेशनल क्रिएटर्स अवार्डिस को करेंगे सम्मानित खबरें और भी लाइव अपडेट्स में...

Follow :  
×

Share


PM MODI IN Assam | Image: X- @narendramodi
  • Listen to this article
8 March 2024 at 21:39 IST

अयोध्या : महाशिवरात्रि पर 'शिव बारात' जुलूस

देशभर में आज महाशिवरात्रि मनाई गई। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।  अयोध्या में महाशिवरात्रि के अवसर पर 'शिव बारात' जुलूस निकाला गया।

8 March 2024 at 21:19 IST

असम के काजीरंगा पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम असम के काजीरंगा पहुंचे। काजीरंगा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। 

Advertisement
8 March 2024 at 19:45 IST

कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वायनाड से राहुल गांधी एक बार मैदान में उतरेंगे।

8 March 2024 at 18:18 IST

तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को दहकते शोलों पर फेंका- तरूण चुघ

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने जम्मू-कश्मीर को लेकर मुफ्ती परिवार, अब्दुल्ला परिवार और गांधी-नेहरू परिवार पर तीखा हमला बोला है।  तरूण चुघ ने कहा कि जम्मू कश्मीर को इन तीन परिवारों, मुफ्ती परिवार, अब्दुल्ला परिवार और गांधी-नेहरू परिवार ने दहकते शोलों पर फेंक दिया था। जम्मू कश्मीर के लोगों को बंदूक की नली और बम की गड़गड़ाहट में फेंक दिया था, उस जम्मू-कश्मीर को निकालकर PM मोदी ने निखारा है।

Advertisement
8 March 2024 at 15:58 IST

सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर बोला हमला

Arvind Kejriwal News: दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर जबरदस्त हमला बोला है। कहा है कि उनकी नीति से दिल्ली बेहाल हो गई है। 

 

8 March 2024 at 15:54 IST

राजस्थान के सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में की शिरकत

8 March 2024 at 11:28 IST

जया किशोरी -मैथिली ठाकुर को किया पुरस्कृत

8 March 2024 at 11:06 IST

कंटेट क्रिएटर्स को पीएम ने किया सम्मानित

8 March 2024 at 09:46 IST

महाकाल से आशीर्वाद मांगा है कि सभी पर कृपा हो- CM मोहन यादव

Ujjain Mahakal Latest: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा-, "मैंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा है कि सभी पर कृपा हो… मैं अपनी तरफ से देश के लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं."

8 March 2024 at 07:19 IST

पीएम का असम दौरा, काजीरंगा में जलाए गए 1 लाख दीए

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी के आज काजीरंगा दौरे से पहले काजीरंगा को दीयों से रोशन किया गया। असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा, ''पीएम मोदी काजीरंगा जाएंगे, यह उनका काजीरंगा का पहला दौरा है… मुझे यकीन है कि उनके दौरे से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी…हमें स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है…पीएम मोदी के स्वागत के लिए बोकाखाट और काजीरंगा के लोगों ने 1 लाख दीये जलाए।''

 

8 March 2024 at 07:06 IST

आंध्र प्रदेश के रामलिंगेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना

Mahashivratri Live: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

8 March 2024 at 07:00 IST

महाशिवरात्रि पर महाकाल के खुले रहेंगे द्वार

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। उज्जैन में भक्तों को महाकाल के लगातार 44 घंटे दर्शन कराए जाएंगे। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में व्यापक व्यवस्था की गई है। पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। आज सुबह 3 बजे से लगातार 44 घंटे तक दर्शनार्थियों के लिए बाबा महाकाल के दर्शन की व्यवस्था की गई है। वर्ष में केवल एक बार होने वाली दोपहर की भस्म आरती शनिवार को दोपहर 12 बजे से होगी।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 8 March 2024 at 07:02 IST