PM मोदी और ट्रंप की 16 महीने बाद होगी आमने-सामने मुलाकात? अगले महीने इस देश में मिल सकते हैं दोनों नेता; जानें शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। अब राष्ट्रपति ट्रंप के भी इस सम्मेलन शामिल होने पर मुहर लग गई है। ऐसे में दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात संभव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगले महीने मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। अब राष्ट्रपति ट्रंप के भी इस सम्मेलन शामिल होने के आधिकारिक पुष्टी हो गई है। ऐसे में करीब डेढ़ साल बाद एक फिर से दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात संभव है।
भारत में फ्रांस दूतावास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 जून तक फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री, जीन-नोएल बैरोट ने आज अब्बे डेस वॉक्स-डे-सर्ने में G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने भारतीय समकक्ष, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की।
G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एवियन शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि का स्वागत किया। इस संदर्भ में, मंत्रियों ने G7 के कार्यों में भारत के योगदान पर जोर दिया, विशेष रूप से प्रमुख व्यापक आर्थिक असंतुलन के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी और एकजुटता के मामलों में।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा
मंत्रियों ने मध्य पूर्व की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। वे होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में मिलकर काम करने के उद्देश्य से अपना घनिष्ठ समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।
ट्रंप के साथ मोदी की मुलाकात संभव
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस जा रहे हैं और इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। पहले ही यह घोषणा की जा चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। G7 बैठक के इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की तैयारी चल रही है। यदि यह बैठक होती है तो यह भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 May 2026 at 08:53 IST