Operation Sindoor का एक साल पूरा, PM मोदी ने बदली सोशल मीडिया पर DP, कई नेताओं ने भी किया ऐसा, तिरंगे संग दिया संदेश

Operation Sindoor Anniversary: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल फोटो बदली है। तिरंगे के साथ नई DP लगाई गई है।

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी ने बदली डीपी | Image: ANI

Operation Sindoor Anniversary: आज (7 मई) का दिन देश के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक है। यही वो दिन है, जब भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि भारत छेड़ने वालों को छोड़ता नहीं है। कैसे उन्हें सबक सिखाता है। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बीजेपी ने एक डिजिटल प्लान तैयार किया, जिसके तहत सभी डेटा अपनी डीपी बदलेंगे। पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की डीपी को बदल दिया।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगाई DP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम हैंडल्स की अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला है। उनके बाद कई और नेताओं ने ऐसा ही कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं ने भी अपनी डीपी बदलेंगे। इन सभी की डीपी में तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर लिखा हुआ है। बता दें कि 7 से 10 मई इन नेताओं की प्रोफाइल फोटो यही रहेगी।

IAF ने जारी किया टीजर VIDEO

इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर भारतीय सेना की ओर से भी आतंकियों को कड़ा संदेश दिया गया था। भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक टीजर वीडियो जारी कर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर, न्याय मिल गया। कार्रवाई सटीक, यादें हमेशा- ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत कभी नहीं माफ करता।"

वायुसेना ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें पहलगाम आतंकी हमले, पीएम मोदी की आतंकियों को चेतावनी और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में दिखाया गया कि भारतीय सेना ने कैसे ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी की और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस किया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और उसके सैन्य ठिकानों की तबाही की तस्वीर भी दिखाई गई।

दुश्मन को घर में घुसकर मारा

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाया था। आतंकी हमले में वहां घूमने आए टूरिस्टों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इसका बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 ठिकानों पर हमला कर उन्हें नेस्ताबूद कर दिया था। ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।

इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 88 घंटों का संघर्ष चला था। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की खूब कोशिश की, उसने दिल्ली तक मिसाइल दागी, लेकिन भारत ने उसके हर प्रयास को नाकाम कर दिया। यही नहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एयरबेस और कई अहम ठिकानों पर हमले किए। पाकिस्तान की मांग पर 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ। 

यह भी पढ़ें: 'सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी', भारतीय सेना का ये रूप देख कांप उठा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह ने VIDEO मैसेज से दे दी चेतावनी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 09:30 IST