LIVE BLOG

US में पीएम मोदी और एलन मस्क की बैठक खत्म, विवेक रामास्वामी के साथ भी हुई वार्ता

India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका दौरे पर हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वह मुलाकात करेंगे। राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी वक्फ बिल पर बनी JPC रिपोर्ट पेश कर दी गई है। विपक्ष ने संसद में भारी हंगामा किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

Follow :  
×

Share


एलन मस्क ने अपने परिवार के संग पीएम मोदी से की मुलाकात। | Image: @NarendraModi-X

India News: PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के बाद अब अमेरिका दौरे के लिए पहुंच चुके हैं। अमेरिका पहुंचने पर यहां उनका भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वह मुलाकात करेंगे। रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। मचे हंगामे के बीच समय रैना ने अपने शो India's Got Latent के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए। संसद में वक्फ बिल पर बनी JPC रिपोर्ट को लेकर भारी हंगामा हुआ। लोकसभा-राज्यसभा में रिपोर्ट को पेश किया गया। हंगामे के बीच लोकसभा में नया आयकर बिल भी पेश कर दिया गया। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

  • Listen to this article
14 February 2025 at 00:03 IST

पीएम मोदी और विवेक रामास्वामी के बीच हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।

14 February 2025 at 00:04 IST

पीएम मोदी और एलन मस्क की बैठक खत्म

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला सीईओ एलन मस्क की बैठक खत्म हो गई। मस्क ब्लेयर हाउस से रवाना हो गए। देखें तस्वीरें

Advertisement
14 February 2025 at 00:04 IST

यूनुस ने आतंकवादियों की मदद से सत्ता पर कब्जा किया: प्रदर्शनकारी

ब्लेयर हाउस के बाहर विरोध कर रहे एक बांग्लादेशी प्रदर्शनकारी ने कहा, "डॉ यूनुस आतंकवादियों की मदद से सत्ता पर कब्जा करने वाले एक अवैध व्यक्ति हैं। हमारे संविधान के अनुसार, शेख हसीना अभी भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आतंकवादियों की मदद से उन्हें (उनके पद से) हटा दिया। लेकिन अगली बार, हम चुनाव चाहते हैं। लोग शेख हसीना को फिर से चुनेंगे।"

13 February 2025 at 23:01 IST

ब्लेयर हाउस के बाहर बांग्लादेशियों ने यूनुस सरकार के खिलाफ लगाए नारे

वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) में ब्लेयर हाउस के बाहर 'अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों' के तत्वावधान में लोग बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं। "पद छोड़ो, पद छोड़ो! हत्यारा यूनुस, हत्यारा यूनुस" के नारे लगाए जा रहे हैं।

Advertisement
13 February 2025 at 23:03 IST

पीएम मोदी और मस्क के बीच शुरू हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला के CEO एलन मस्क के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। मस्क अपने परिवार संग बैठक में शामिल हुए।

13 February 2025 at 22:10 IST

ब्लेयर हाउस पहुंचे एलन मस्क

टेस्ला के CEO एलन मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे।

13 February 2025 at 22:08 IST

भारत इंडो-पैसिफिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "चीन के मामले में, राष्ट्रपति को भारत के साथ साझेदारी को बढ़ाने और मजबूत करने पर बहुत गर्व है, खासकर चीन के साथ सीमा संकट के मामले में...भारत हमारी इंडो-पैसिफिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कुछ समय से सार्वजनिक डोमेन में है और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा..."

13 February 2025 at 22:07 IST

अमानतुल्लाह खान से पूछताछ के बाद पुलिस का बयान

अमानतुल्लाह खान से पूछताछ के बाद पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस के मुताबिक अमानत ने पुलिस को जो भी बयान दिए है उन बयानों को वेरिफाई किया जाएगा। पुलिस ने अमानत को दूसरा नोटिस भी दिया है और उसे सोमवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। इन दो दिनों में पुलिस अमानत के दिए गए बयानों को तस्दीक करेगी और सोमवार को अमानत से क्या पूछताछ करनी करनी है उसकी तैयारी करेगी।

13 February 2025 at 21:44 IST

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी बैठक में शामिल हैं।

13 February 2025 at 20:49 IST

निर्मला सीतारमण को बेहतरीन जवाबों के लिए बधाई: रेखा शर्मा

पूर्व महिला आयोग प्रमुख और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि हर बजट में जितना काम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है, उतना काम पहले किसी वित्त मंत्री ने शायद ही किया होगा। मैं निर्मला सीतारमण को उनके द्वारा विपक्ष को दिए गए बेहतरीन जवाबों के लिए बधाई देती हूं।"

13 February 2025 at 20:48 IST

केजरीवाल का एक नया घोटाला सामने आया: वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल का एक नया घोटाला सामने आया है। ये अजीब सा घोटाला डिजिटल लूट का है। CMO दिल्ली का सरकारी अकाउंट जिस पर दिल्ली के टैक्स पेयर का पैसा खर्च होता है। उस पर आज अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि 'अरविंद केजरीवाल एट वर्क' जो कि एक डिजिटल लूट है। मैं इसके लिए उपराज्यपाल को एक पत्र लिखने वाला हूं।"

13 February 2025 at 20:48 IST

मणिपुर में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू

मणिपुर में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। 9 फरवरी को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया था।

13 February 2025 at 19:42 IST

हर्षवर्धन सकपाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने संगठन ने बड़ा बदलाव किया है। अचानक ही महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नाना पटोले को हटाकर बुलढाणा के हर्षवर्धन सकपाल को बनाया गया नया प्रदेश अध्यक्ष।

13 February 2025 at 18:54 IST

प्रयागराज महाकुम्भ में अब तक 49 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज महाकुम्भ में अबतक 49 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन किया। 48.29 करोड़ श्रद्धालुओं ने 12 फरवरी पूर्णिमा तक स्नान किया। आज यानि 13 फरवरी को अबतक 73.06 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस हिसाब से अबतक 49 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी पौष पूर्णिमा से अबतक एवरेज प्रतिदिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

13 February 2025 at 18:32 IST

सिंधिया ने महाकुंभ में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकुंभ में पूजा-अर्चना की और संगम में पवित्र स्नान किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "... यह हम सभी के लिए एक अलौकिक क्षण है। मैं अपने दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं... इस प्रयागराज से सिंधिया परिवार का एक ऐतिहासिक संबंध भी रहा है... मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मोक्ष प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण क्षण हमें संगम में स्नान करके प्राप्त हुआ है... भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर हमेशा रहे यही मेरी आशा है..."

13 February 2025 at 18:30 IST

दलाई लामा को पूरे भारत में जेड श्रेणी सुरक्षा मिली: सूत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को पूरे भारत में जेड श्रेणी की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा प्रदान की है: सूत्र

13 February 2025 at 18:29 IST

पीएम मोदी की मस्क, माइकल और विवेक रामास्वामी के साथ बैठक

प्रधानमंत्री मोदी आज अपने दो दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
 

13 February 2025 at 17:23 IST

हमलोग 2 महीने से जिस सबूत को खोज रहे थे वो हमारे हाथ लग गया: खान सर

BPSC परीक्षा पर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा, "हमलोग 2 महीने से जिस सबूत को खोज रहे थे वो हमारे हाथ लग गया है। अब निश्चित रूप से हम हाई कोर्ट में जीतेंगे। आयोग जिसे छिपा रही थी उस पर से पर्दा हट चुका है। कहां-कहां से धांधली हुई थी हमें पता चल लग गया है... 3 सेट में प्रश्न पत्र बनाए जाते हैं ताकि अगर 1 लीक हुआ हो तो हम बाकी काम में ला सकें। नियम कहता है कि बचे हुए प्रश्न पत्र को अपने-अपने जिले के ट्रेजरी जमा करें। हमने 2 महीने तक पता लगाया तो हमें पता चला कि नवादा और गया के ट्रेजरी से पेपर गायब थे। फिर हमें पता चला कि गायब पेपर को BPSC ने बापू परीक्षा केंद्र पर दिया। जो पेपर कबाड़ में बेचना था वो 4 जनवरी को पेपर दिया गया। जिस कारण 3 गुना परिणाम आए।"

13 February 2025 at 17:20 IST

घंटाघर के आसपास सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ खर्च: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "घंटाघर के आसपास सुंदरीकरण करने के लिए 1 करोड़ की लागत से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। महानगर के अलग-अलग स्थानों पर पार्कों के विकास के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं। मल्टी लेवल पार्किंग बन रही है। सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य हो रहे हैं।"

13 February 2025 at 17:19 IST

असम के सीएम पिछले 3-4 महीने से थोड़ा बेचैन हैं: गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पिछले 3-4 महीने से थोड़ा बेचैन हैं। उनके PWD विभाग पर भ्रष्टाचार के एक के बाद एक आरोप आ रहे हैं, जिसकी चर्चा आज हर अखबार में हो रही है। हम जन प्रतिनिधि हैं, हम जनता की आवाज़ उठाएंगे। 1 साल बाद असम में विधानसभा चुनाव होंगे और जनता तय करेगी कि उनका आशीर्वाद किसके साथ रहेगा।"

13 February 2025 at 17:02 IST

रणवीर इलाहबादिया और समय रैना को दूसरा समन जारी

रणवीर इलाहबादिया और समय रैना को दूसरा समन जारी हुआ है। रणवीर इलाहबादिया को कल ही दूसरा समन मुम्बई पुलिस ने भेजा था। दूसरे समन में आज 3 बजे पुलिस स्टेशन में आने को बोला गया था। आज भी रणवीर इलाहबादिया अभी तक पेश नहीं हुए। अब पुलिस ने रणवीर इलाहबादिया को कल पेश होने के लिए बोला है। समन में पुलिस ने समय रैना को 17 तारीख को पेश होने के लिए बोला गया है।

13 February 2025 at 16:45 IST

धारा 370 हटाकर इन्होंने कोई समाधान नहीं किया: महबूबा मुफ्ती

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "इन्हें(भाजपा) पता है कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर इन्होंने कोई समाधान नहीं किया है। आज जब कश्मीर में पत्ता हिलता है तो अमित शाह को दिल्ली में मीटिंग बुलानी पड़ती है... उन्हें इस बात का डर है कि हमने जम्मू-कश्मीर के साथ जो किया, उससे लोग खुश नहीं हैं... जम्मू के लोगों को यह समझना होगा कि कश्मीर की समस्या केवल कश्मीर की ही नहीं बल्कि हम सभी की समस्या है। इस समस्या का समाधान तब तक नहीं हो सकता, जब तक हम एक सोच न रखें।"

13 February 2025 at 16:43 IST

मुस्लिम समुदाय का जीवन आसान हो जाएगा: रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर JPC की रिपोर्ट को लेकर कहा, "विपक्ष को अपनी राजनीति करनी है। मुस्लिम समुदाय के लिए एक बहुत अच्छा संदेशा है कि अब उनका जीवन आसान हो जाएगा... अब उनका हक उनसे कोई नहीं छीन सकता है... वक्फ के नाम पर जो गुंडई होती थी, अब वह बंद हो जाएगी।

13 February 2025 at 16:41 IST

आचार्य सत्येंद्र दास को दी गई जल समाधि

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में 'जल समाधि' दी गई। आचार्य सत्येंद्र दास का कल निधन हो गया था।

13 February 2025 at 15:43 IST

सभी जानते हैं कि पुलिस मेरे साथ क्या करती है: अमानतुल्लाह खान

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, "मैं सब बातें कोर्ट में बताऊंगा... यह सभी जानते हैं कि पुलिस मेरे साथ क्या करती है... ये सब कहानियां हैं... मुझे नोटिस मिला हुआ है और वे कैसे मुझे गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ़ रहे हैं?.. इस कहानी से बड़ा और क्या हो सकता है?"

13 February 2025 at 15:39 IST

JPC रिपोर्ट को लेकर क्या बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद?

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC रिपोर्ट के संबंध में कहा, "बिल के संबंध में जो हमारा सुझाव था वह पूरी तरह से अनदेखा किया गया है... आज देश के सामने किसानों और रोजगार की समस्या है... इन पर से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का बिल लाया गया है। इस बजट में हमारे किसानों के लिए कुछ नहीं है... इस बजट पर चर्चा न हो इसलिए यह बिल लाया गया है... हमने इस बिल का विरोध ही नहीं बल्कि बहिष्कार भी किया है..."

13 February 2025 at 15:34 IST

सरकार मनमाने तरीके से यह विधेयक ला रही है: डिंपल यादव

सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जिस तरह विपक्षी सदस्यों द्वारा दिए गए असहमति नोट को वक्फ संशोधन विधेयक में शामिल नहीं किया गया...सरकार मनमाने तरीके से यह विधेयक ला रही है। वे ध्यान भटकाने के लिए सत्र के आखिरी दिन विधेयक लेकर आए हैं।"

13 February 2025 at 14:47 IST

वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक है- ओवैसी

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक है। ये वक्फ को बचाने के लिए नहीं बल्कि मुस्लिमों से वक्फ को छीनने के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है, वक्फ को बर्बाद करने के लिए लाया जा रहा है। हम इसकी आलोचना करते हैं।"


13 February 2025 at 14:39 IST

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई।
 

13 February 2025 at 14:39 IST

छत्तीसगढ़ CM ने विधायकों-मंत्रियों संग संगम में किया स्नान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।

13 February 2025 at 14:13 IST

लोकसभा में भी वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट पेश

राज्यसभा के बाद वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट लोकसभा में भी पेश कर दी गई है। BJP सांसद जगदम्बिका पाल ने इसे पेश किया। रिपोर्ट पेश करते ही लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा किया। 
 

13 February 2025 at 13:30 IST

विपक्ष के आरोपों पर किरेन रिजिजू का बयान

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "पिछले 6 महीनों में वक्फ बिल पर जो JPC गठित की गई उसने अच्छे से काम किया। आज राज्यसभा में इसे(वक्फ संशोधन बिल पर JPC की रिपोर्ट) पेश करते समय कुछ विपक्ष के सांसदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके असहमति नोट को हटाया गया है। मैंने JPC चेयरमैन से बात की और राज्यसभा में बताया है कि रिपोर्ट पूरी पेश की गई है। असहमति नोट में अगर कमेटी के ऊपर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो चेयरमैन के पास उसे हटाने का अधिकार है। सभी पार्टियों को मिलाकर JPC का गठन किया गया था। ये केवल NDA की रिपोर्ट नहीं है। इस रिपोर्ट का महत्व होता है और अगर आप इसके खिलाफ बोलते हैं तो आप अपने ही मत के खिलाफ बोल रहे हैं। यह कहना गलत होगा कि JPC रिपोर्ट में विपक्ष के असहमति नोट शामिल नहीं हैं।"


 

13 February 2025 at 13:28 IST

वक्फ बोर्ड की जमीन पर सरकार की नजर है- महुआ माजी

JMM सांसद महुआ माजी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC रिपोर्ट के संबंध में कहा, "आज इंडिया गठबंधन ने वॉक आउट किया है। आज वक्फ बोर्ड की जमीन पर सरकार की नजर है और उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। आज एयरपोर्ट को प्राइवेट किया जा रहा है जिससे देश में असमानता और अराजकता व्याप्त हो गई है। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से इसका विरोध करती हूं।"
 

13 February 2025 at 12:56 IST

JPC रिपोर्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर कहा, "आज सुबह लोकसभा सांसदों के एक समूह ने स्पीकर से मुलाकात की। हमने उन्हें बताया की हमारे असहमति नोटों में कई पेजों और पैराग्राफ को संपादित कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि स्पीकर साहब और JPC के संयुक्त सचिव के साथ हमारी जो बैठक हुई, उसके बाद हमारे द्वारा उठाई गई आपत्तियों को (बिल में)शामिल कर लिया जाएगा। देखना ये है कि 2 बजे जब रिपोर्ट पेश होगी तो हमारे द्वारा बताए गए बिंदुओं को उसमें शामिल किया जाएगा या नहीं। बहरहाल हमने बैठक की है। हमने कहा है कि जो भी तथ्यात्मक था, आप उसे शामिल करें..."
 

13 February 2025 at 12:20 IST

विपक्ष के सदस्य अनावश्यक मुद्दा बना रहे हैं- किरेन रिजिजू

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैंने विपक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं की जांच की है। रिपोर्ट से कोई भी बात हटाई नहीं गई है। किस आधार पर ऐसा मुद्दा उठाया जा सकता है? विपक्ष के सदस्य अनावश्यक मुद्दा बना रहे हैं, जिसमें तथ्य नहीं है। आरोप झूठे हैं। जेपीसी ने नियमों के अनुसार पूरी कार्यवाही की गई। जेपीसी के सभी विपक्षी सदस्यों ने पिछले 6 महीनों में सभी कार्यवाही में भाग लिया। रिपोर्ट के परिशिष्ट में सभी असहमति नोट संलग्न हैं। विपक्ष सदन को गुमराह नहीं कर सकता।"

13 February 2025 at 11:59 IST

पूरा विपक्ष वक्फ बिल के विरोध में एक साथ है- डिंपल यादव

वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हम इस बिल का विरोध करते हैं। पूरा विपक्ष एक साथ है। सत्ता पक्ष के भी कुछ गुट इस मुद्दे पर हमारे साथ हो सकते हैं।"
 

13 February 2025 at 11:08 IST

राज्यसभा में वक्फ बिल पर बनी JPC रिपोर्ट पेश

राज्यसभा में वक्फ बिल पर बनी JPC रिपोर्ट को पेश कर दिया गया है। 

13 February 2025 at 11:07 IST

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित हो गई। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भारी हंगामा किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल बहुत इम्पोर्टेन्ट है। आप लोग सदन में गतिरोध पैदा करते हैंष आप चर्चा नहीं करना देना चाहते। आप नए सांसदों को बोलना नहीं देना चाहते हो, लेकिन प्रश्नकाल में आपको इस तरह से हंगामा नहीं करना चाहिए। 

13 February 2025 at 11:06 IST

परीक्षा पे चर्चा में टेक्निकल गुरुजी

'परीक्षा पे चर्चा': टेक्निकल गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध यूट्यूबर गौरव चौधरी ने कहा, "टेक्नोलॉजी ने हमारी ज़िंदगी को आसान बना दिया है। मुझे याद है कि मुझे अपने 25-30 दोस्तों के लैंडलाइन नंबर याद होते थे। समय के साथ हमारी निर्भरता टेक्नोलॉजी पर बढ़ती गई है। हम वो चीजें भूलते जा रहे हैं। AI हमारी रचनात्मकता को दूर लेकर जाएगा। AI का मैं इस्तेमाल करूंगा लेकिन हर चीज के लिए उसपर निर्भर हो जाऊंगा तो मेरी रचनात्मकता का क्या होगा।"

13 February 2025 at 11:02 IST

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया। 

13 February 2025 at 10:43 IST

वक्फ संशोधन विधेयक पर गौरव गोगोई का बयान

वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "JPC रिपोर्ट में कई सांसदों ने अपनी असहमति जताई है। सरकार ने विधेयक को अच्छी तरह से लागू करने को न देखकर, राजनीतिक रूप से इस संशोधन को लाने की कोशिश की है। अगर विधेयक पर सदन में चर्चा होगी तो सब प्रकाशित हो जाएगा कि सरकार ने किस तरह बिना तैयारी के ये विधेयक लाया गया।"


 

13 February 2025 at 09:32 IST

कैबिनेट संग महाकुंभ के लि रवाना हुए CM विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पार्टी विधायकों के साथ महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए।


 

13 February 2025 at 09:31 IST

जगदम्बिका पाल का बयान

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "आज JPC और वक्फ की रिपोर्ट को लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यसूची पर रखा है जिसे आज हम प्रस्तुत करने जा रहे हैं। 6 महीने पूर्व जब सरकार इस बिल पर संशोधन लेकर आई थी तब केंद्रीय मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आग्रह किया था कि इस बिल पर विस्तार से चर्चा की जाए। क्योंकि यह देश का ज्वलंत मुद्दा है। आज JPC ने पूरे 6 महीनें में कई बैठकों और सभी राज्यों के दौरे के बाद रिपोर्ट तैयार की है।"

13 February 2025 at 08:47 IST

आज आएगा दिल्ली नगर निगम का बजट

दिल्ली नगर निगम का बजट आज पेश किया जाएगा। उपराज्यपाल से अनुमति के बाद नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार एमसीडी पटल पर बजट रखेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 16 हजार करोड़ रुपये के बजट में कोई नया कर लगाने का प्रावधान नहीं है। 
 

13 February 2025 at 08:43 IST

संगम में स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।  


 

13 February 2025 at 08:07 IST

पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ प्रयागराज जाएंगे CM विष्णु देव साय

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कहा, "यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हम सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं और हमारा जन्म ऐसे कालखंड में हुआ कि हम 144 साल बाद वहां जाकर स्नान करेंगे..."


 

13 February 2025 at 07:30 IST

लोकसभा में पेश होगी वक्फ संशोधन बिल पर JPC रिपोर्ट

आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश होने वाली है। रिपोर्ट 30 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी गई थी। बुधवार शाम को प्रसारित गुरुवार की सदन की कार्यसूची के अनुसार, समिति के प्रमुख जगदंबिका पाल रिपोर्ट पेश करेंगे।

13 February 2025 at 07:30 IST

PM मोदी ने की तुलसी गबार्ड से मुलाकात

PM मोदी ने अमेरिका पहुंचने के बाद नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "वाशिंगटन डीसी में USA की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। भारत-यूएसए मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वे हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।"

13 February 2025 at 07:29 IST

अमेरिका में PM मोदी का जोरदार स्वागत

PM मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं। यहां उनका भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। PM मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, "सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही खास स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।"

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 07:33 IST