अपडेटेड 27 January 2025 at 16:31 IST

PM Kisan 19th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी, अकाउंट में जल्द आने वाले हैं इतने पैसे

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi : केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार कई खास योजनाएं चला रही है।

Follow :  
×

Share


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि | Image: pmkisan.gov.in

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi : केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार कई खास योजनाएं चला रही है। इनमें से सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) है। इस योजना के तहत, किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

इस योजना को 2019 में लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वह अपनी खेती को बेहतर बना सकें और आर्थिक स्थिरता पा सकें। लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहरों की तरफ जा रहे हैं ऐसे में किसानों को अगर योजना के तहत कुछ राहत मिलेगी तो वह कठीन वक्त में किसानों के लिए बड़ी मदद साबित होगा, किसान दिन रात एक करके मेहनत करके पसीन बहाता है, देशभर को

अब तक 18 किस्तों का ट्रांसफर

सरकार अब तक किसानों के खाते में 18 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। पिछली यानी 18वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में जारी की थी। इसके बाद से किसान अगली यानी 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब आएगी 19वीं किस्त?

सरकार फरवरी 2025 में पीएम योजना के तहत (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) 19वीं किस्त जारी करेगी। वहीं, इस योजना को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या पट्टेदार (किराए पर खेती करने वाले) किसान इसका लाभ उठा सकते हैं? योजना के नियमों के मुताबिक, इसका लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। किराए या पट्टे पर खेती करने वाले किसान इस योजना के तहत पात्र नहीं माने जाते। लेकिन इस योजना के तहत किसानों का हौसला बढ़ रहा है और किसान पलायन न करके अपनी खेती कर रहे हैं। इस योजना से देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को भी बड़ा सहारा मिला है। अगर 19वीं किस्त फरवरी में जारी होती है, तो किसानों के लिए राहत भरी खबर होगी। 

24 फरवरी को PM जारी जारी करेंगे 19वीं किस्त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार दौरे पर होंगे और उसी दिन किसानों के खातों में 19वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment) ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस दिन से आपके बैंक खाते में 2000 की राशि पहुंचने वाली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार दौरे पर आ रहे हैं और उसी दिन किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी। तो अगर आप भी इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको खुश होने का मौका मिला है। 24 फरवरी को यह किस्त किसानों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : आगे अमित शाह, साथ में संत और पीछे योगी; गृहमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 27 January 2025 at 16:31 IST