अपडेटेड 7 March 2024 at 11:40 IST
भारत की दिशा सही है, नीयत साफ है और नीतियां स्पष्ट है...देश रुकने वाला नहीं: पीयूष गोयल
रिपब्लिक के मंच पर भारत के भविष्य के बारे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश की नीयत साफ है, अब वो रूकने वाला नहीं।
रिपब्लिक के मंच पर Bharat; The Next Decade पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की दिशा सही और नीयत साफ है। अब भारत रुकने वाला नहीं है। उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर कहा कि पूरी दुनिया भारत को विश्वास की नजरों से देखती है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रिपब्लिक समिट में कहा, "हम भारत के भविष्य के चालक हैं। आज देश की दशा भी सही हो रही है, देश की दिशा भी सही हो रही है, देश की नीयत भी साफ है और नीतियां स्पष्ट है। देश निर्णय भी सही ले रहा है। ऐसी परिस्थिति में दुनिया की कोई ताकत भारत को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती। भारत रुकने वाला नहीं है, भारत के लोग बड़े-बड़े लक्ष्य पाने के लिए तैयार हो गए हैं। अब भारत का परिवार एक-दूसरे के साथ एक-एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो दुनिया 140 करोड़ लोगों की ताकत देखेगी।"
दुनिया भारत को विश्वास की नजरों से देखती है- पीयूष गोयल
उन्होंने कहा कि अगर आज दुनिया ये सोचती है कि भारत ऊंची छलांग लगाने के लिए तैयार है, तो इसके पीछे बीते 10 साल का लॉन्च पैंड है, ये 10 साल की कहानी है। भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगा। पूरी दुनिया भारत की तरफ विश्वास भरी नजरों से देख रही है। दुनिया भारत को विश्वास का साथी और इन्वेस्टर मानती है।
अनुच्छेद 370 और 35A हटने का जश्न मनाने का दिन: पीयूष गोयल
रिपब्लिक समिट 2024 में बोले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बोले- आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, पीएम मोदी कश्मीर घाटी के दौरे पर हैं और आज के ही दिन अनुच्छेद 370 और 35A हटने का जश्न मनाने का दिन है।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के 3 मंत्र हैं - मैक्रोइकॉनॉमिक्स, कल्याण और बुनियादी ढांचा विकास: पीयूष गोयल ने बताया
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 11:33 IST