Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दामों में एक हफ्ते के अंदर फिर हुई बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में अब किस रेट से मिल रहा है पेट्रोल

Petrol-Diesel Prices Hike- पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत में एक बार फिर पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि ये बढ़ोतरी एक हफ्ते में दूसरी बार हो रही है।

Follow :  
×

Share


HUGE: Special Additional Excise Duties On Petrol Cut To Rs 3 From Rs 13, Diesel To Zero From Rs 10 | Image: Republic

Petrol-Diesel Prices Hike: पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत में एक बार फिर पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि ये बढ़ोतरी एक हफ्ते में दूसरी बार हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि आज देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़त की गई है। पेट्रोल की जहां 87 पैसे तो वहीं डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। 

दिल्ली में अब कितना हुआ पेट्रोल-डीजल 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर अब 98.64 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। बता दें अभी हालिया बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर थी। 

वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 91.58 रुपए प्रति लीटर की दर से डीजल मिलेगा। इससे पहले यह 90.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। 

आपके शहर में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल 

  • मुंबई में पेट्रोल अब 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही डीजल अब 94.08 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिकेगा। 
  • कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तो वहीं डीजल अब 96.07 की कीमत में मिलेगा।  
  • लखनऊ में पेट्रोल 98.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.73 रुपये प्रति लीटर का हो गया है। 
  • पटना में पेट्रोल 109.54 और डीजल में 95.58 रुपये प्रति लीटर की कीमत में मिलेगा। 
  • जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.94 रुपये और डीजल 94.14 रुपये की कीमत में मिलेगा।
  • बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 107.14 रुपये और डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर की कीमत में मिलेगा।  

पिछले दिनों 3 रुपये लीटर हुई थी बढ़ोतरी 

हाल ही में एक लंबे समय बाद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। यह कदम भी कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में इजाफे के बाद उठाया गया। देश की तीनों सरकारी तेल कंपनियों को रोज़ाना करीब 1000 करोड़  तक का नुकसान हो रहा था। इसको देखते हुए सरकार को ये कदम उठाना पड़ा था। 

इसे भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर अमित मालवीय ने विपक्ष के मुंह पर लगा दिया ताला, बताया किस देश में हुई कितनी बढ़ोतरी, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 06:54 IST