अपडेटेड 15 March 2024 at 10:27 IST
सावधान! आज से Paytm Payments Bank बंद, क्या चलेगा और क्या नहीं? जानें पूरी डिटेल्स
RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। पेटीएम ऐप पर कुछ सर्विस बंद हो जाएंगी।
Paytm Payments Bank News: पेटीएम उस दिन से चर्चा में बना हुआ है जब से RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। वहीं आरबीआई ने सभी ग्राहकों को सलाह दी थी कि वह 15 मार्च से पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मौजूदा राशि को दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर लें।
वहीं आज 15 मार्च की तारीख भी आ गई। बता दें RBI ने इस दिन को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के आखिरी दिन के तौर पर तय किया था। वहीं इससे पहले केंद्रीय बैंक ने Paytm Payments Bank की सर्विस को 29 फरवरी के बाद से बंद करने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद से तारीख को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया था।
कौन सी सर्विस मिलेंगी और कौन सी सर्विस होंगी बंद, पढ़ें
आरबीआई (RBI) के निर्देश के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर 15 मार्च 2024 के बाद कोई भी ट्रांजेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के बैन हो जाने के बाद कुछ लोगों में कंफ्यूज बनी हुई है कि कौन सी सर्विस मिलती रहेगा और कौन सी सर्विस बंद हो जाएगी।
खास बात यह है कि पेटीएम (Paytm) पर कई फाइनेंशियल सर्विस (Financial Services) मौजूद है। लेकिन फिलहाल जारी आदेश के अनुसार पेटीएम ऐप पर कुछ सर्विस बंद हो जाएंगी।
Paytm Payments Bank की ये सर्विस बंद हो जाएंगी
- पेटीएम खातों के लिए टॉप-अप सेवा, फास्टैग और वॉलेट सर्विसेज बंद होंगी।
- सैलरी और बाकी डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। उपलब्ध नहीं होंगे।
- पेटीएम द्वारा जारी FASTAG बैलेंस को दूसरे FASTAG में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
- UPI/IMPS के जरिए Paytm पेमेंट्स बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
- यूजर्स किसी दूसरे उपयोगकर्ताओं से पेटीएम बैंक खाते में रिसीव नहीं कर सकेंगे।
ये सर्विस पेटीएम पेमेंट्स बैंक की रहेगी जारी
- Paytm Payments Bank के यूजर्स अपने अकाउंट या वॉलेट से मौजूदा राशि निकाल सकेंगे।
- जब तक आपके पास बैलेंस है, तब तक Paytm Payments Bank अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक वॉलेट का उपयोग मर्चेंट पेमेंट (Merchant Payment) करने के लिए किया जा सकता है।
- पार्टनर बैंकों से रिफंड, कैशबैक और स्वीप-इन के साथ-साथ Paytm Payments Bank अकाउंट से ब्याज देना जारी रहेगा।
- FASTAG उपलब्ध होंगे, लेकिन बैलेंस तक उपलब्ध होंगे। 15 मार्च के बाद यूजर्स ज्यादा राशि नहीं जोड़ सकेंगे।
- यूजर के पास वॉलेट बंद करने और बैलेंस को दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करने का ऑप्शन रहेगा।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 10:19 IST