Paytm के IPO को पहले दिन मिला 18 फीसदी सब्सक्रिप्शन; जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज
आईपीओ खुलने के पहले दिन अब तक पेटीएम का इश्यू (Paytm IPO) कुल 18 फीसदी सब्सक्राइब हुआ
देश का सबसे बड़ा पब्लिक ऑफर (IPO) सोमवार यानी कि 8 नवंबर 2021 को खुल चुका है। डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन (One97 Communication) 18,300 करोड़ रुपये का पब्लिक ऑफर लेकर आई है। आईपीओ खुलने के पहले दिन अब तक पेटीएम का इश्यू (Paytm IPO) कुल 18 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही इसके रिटेल का 78 फीसदी हिस्सा पहले दिन ही भर गया। 2,080-2,150 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ शुरू हुई तीन दिवसीय सेल का समापन 10 नवंबर बुधवार को होगा।
कंपनियों के गैर-सूचीबद्ध शेयरों में काम करने वाले लोगों के अनुसार, पेटीएम को आईपीओ की कीमत से 60 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार करते देखा गया था और 1 दिन के अंत में इसे 18% सब्सक्राइब किया गया था। मंगलवार को, इसका जीएमपी थोड़ा फिसल गया और 58 रु पहुंच गया। इसके अलावा, पेटीएम के खुदरा निवेशक हिस्से को शाम 5 बजे तक 78% सब्सक्राइब किया गया था। संस्थागत निवेशकों और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित अन्य हिस्से को क्रमशः 6% और 2% अभिदान मिला।
पेटीएम ने 8,300 करोड़ रुपये की नई इक्विटी जारी की
पेटीएम के IPO में 8,300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करना और 10,000 करोड़ रुपये के मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इसे इतिहास में देश का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की संभावना है। इसके कोल इंडिया लिमिटेड के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद है। कोल इंडिया लिमिटेड के आईपीओ में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए थे।
लॉट का अलॉटमेंट 15 नवंबर तक होगा और 18 नवंबर को शेयर बाजार में पेटीएम के शेयर लिस्टेड हो जाएंगे।
पेटीएम आईपीओ की डिटेल्स (Paytm IPO details)
कब होगा ओपन - 8 नवंबर 2021
कब होगा बंद - 11 नवंबर 2021
कितना होगा प्राइस बैंड - 2080 - 2150 रुपये
लॉट साइज - 6 शेयर्स
कितना करना होगा मिनिमम निवेश - 12480 रुपये
इश्यू साइज - 18300 करोड़
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट में भाव?
ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, मिलीजुली प्रतिक्रिया मार्केट से मिल रही है। अभी ग्रे मार्केट में डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम का आईपीओ करीब 140 रुपये प्रीमियम दिखा रहा है। यानी उम्मीद की जा रही है कि यह शेयर 2300 रुपये के ऊपर मार्केट में लिस्ट हो सकता है।
किसके लिए कितने फीसदी रखा गया है आरक्षित
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने पेटीएम के इश्यू के तहत 16.78 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई है। इनके लिए 2.63 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो पेटीएम के इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स के लिए 15 फीसदी और बाकी का 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 9 November 2021 at 13:19 IST