Punjab: एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से पुलिस ने शूटर को दबोचा

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। राजस्थान के सालासर से पुलिस ने शूटर को दबोचा है।

 
Follow :
एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Image: X/Republic

पंजाब पुलिस ने एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर को राजस्थान के सालासर (चुरू) से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद हुई। झोटा को मानसा के एक मेडिकल स्टोर पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई थी।

एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद से मान सरकार सवाल के घेरों में है। इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान के सालासर से हुई है।

झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तारी

बता दें कि झोटा को मंगलवार को मानसा के एक मेडिकल स्टोर पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई थी। जिस वक्त उसे गोली मारी गई वह ड्रग्स की बिक्री का लाइवस्ट्रीम कर रहा था। गोली लगने के बाद मानसा को आनन-फानन में सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पंजाब-राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद राजस्थान के सालासर से शूटर की गिरफ्तारी हुई। 

October 14, 2026

किस पर हत्या का आरोप

परविंदर सिंह की हत्या के बाद पिता भीम झोटा ने मनसा के एमएलए विजय सिंगला पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या मनसा के एमएलए विजय सिंगला के समर्थन प्राप्त ड्रग पेडलर्स ने की है। 40 साल के परविंदर पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ लंबे से अभियान चला रहे थे। बताया जा रहा है कि झोटा को सूचना मिली थी कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे।

मान सरकार सवालों के घेरे में

फायरिंग की घटना में कुछ और लोग भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद दुकान मालिक मौके से फरार हो गया। गोली मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस हत्याकांड के बाद पंजाब में सियासी भूचाल आ गया। भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाना पर है। पंजाब में कानून-व्यव्स्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: CJP को कोर्ट से झटका, आशुतोष रांका-सौरव दास 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 09:16 IST