अपडेटेड 21 December 2024 at 00:09 IST
LIVE UPDATES/ संभल में 5 तीर्थ स्थल और 19 कुओं का ASI सर्वे, संसद में धक्का-मुक्की केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच
संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन धक्का-मुक्की कांड का मुद्दा गुंजा। हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चिचत काल के लिए स्थगित हो गई। हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें...
कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ हुए FIR को लेकर आज जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर रहा। संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन धक्का-मुक्की कांड का मुद्दा गुंजा। हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाहीअनिश्चिचत काल के लिए स्थगित हो गई। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्यसभा में डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और उनसे माफी और इस्तीफे की मांग की। वहीं, दिल्ली के स्कूल के एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
- Listen to this article
21 December 2024 at 00:03 IST
संसद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई
संसद मामले की जांच और दोनों मामलों (BJP की शिकायत और कांग्रेस की शिकायत) की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। बीजेपी की शिकायत में लोकसभा के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है: दिल्ली पुलिस
21 December 2024 at 00:03 IST
राहुल गांधी ने किसी को धक्का नहीं दिया है: स्वामी प्रसाद मौर्य
RSSP प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस के खिलाफ सदन के गेट के सामने धरना देना एक ओछी हरकत है। उन्होंने सदन की गरिमा गिराई, संसदीय परंपराओं की गरिमा गिराई... सदन के गेट पर धरना देकर विपक्ष के सांसदों को सदन में नहीं जाने देने का दुस्साहस किया। जो कुछ भी हुआ वो सबने देखा है। राहुल गांधी ने किसी को धक्का नहीं दिया है।"
Advertisement
21 December 2024 at 00:02 IST
कांग्रेस की विश्वसनीयता और कम होती जा रही है: CM मोहन
संसद में हुए विवाद पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस हमेशा ऐसे हथकंडे अपनाती है जिसके कारण से कांग्रेस की विश्वसनीयता और कम होती जा रही है। वे 3 बार सत्ता से वंचित रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इससे बाहर नहीं आए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वे आत्म अवलोकन करें और इस प्रकार की बात से बचें।"
20 December 2024 at 20:20 IST
मोहन भागवत के बयान पर SP सांसद इकरा हसन का रिएक्शन
मोहन भागवत के बयान पर समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने कहा, "पहली बार मैं उनके इस बयान से सहमत हूं कि समय की बुनियादी जरूरत इन मुद्दों से ऊपर उठकर देश के विकास के मुद्दों पर काम करना है, लेकिन यह उनकी अपनी प्रयोगशाला से निकला है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।"
Advertisement
20 December 2024 at 20:04 IST
खरगे जी इस उम्र में भी सत्य नहीं बोल पा रहे: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "आज तक संसद में धरने होते थे लेकिन दूसरे दल के लोग उनके बीच में नहीं जाते थे। जानबूझकर प्रताप सारंगी को गिराया गया। नौटंकी और अराजकता फैलाने का काम राहुल गांधी ने किया है। खरगे जी इस उम्र में भी सत्य नहीं बोल पा रहे हैं।"
20 December 2024 at 20:02 IST
दिल्ली सीएम आतिशी ने मनाया क्रिसमस
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आज दिल्ली विधानसभा परिसर में स्पीकर राम निवास गोयल ने क्रिसमस और नए साल से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया। दिल्ली विधानसभा ने पिछले 5 वर्षों में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की 'अनेकता में एकता' के सपने को पूरा किया है। आज हम यहां क्रिसमस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं।"
20 December 2024 at 19:36 IST
कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
अमित शाह की बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में अमित शाह की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए मशाल जुलूस निकाला।
20 December 2024 at 19:26 IST
मुश्ताक खान अपहरण कांड: बदमाश आकाश मुठभेड़ में घायल
अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण केस में आरोपी बदमाश आकाश बिजनौर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया है। आरोपी आकाश उर्फ गोला ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी पुलिस कार्रवाई में आकाश के पैर में गोली लगी है। इस केस में पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
20 December 2024 at 15:12 IST
लोकतंत्र इस तरह नहीं चलता है-ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को अपमानित किया गया और अब राहुल गांधी खुद की तुलना भीम राव अंबेडकर से कर रहे हैं... यह बचपना नहीं तो और क्या है?... कल की जो घटना है, उनकी(राहुल गांधी) अगर नीयत सही होती तो ये घटना नहीं होती... यह सब अपरिपक्वता के गुण हैं... वे(राहुल गांधी) छात्र नेता की तरह व्यवहार करते हैं और सपना प्रधानमंत्री बनने का देखते हैं... लोकतंत्र इस तरह नहीं चलता है।"
20 December 2024 at 15:10 IST
हंगामे के कारण संसद की उत्पादकता कम हुई-रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे के कारण संसद की उत्पादकता कम हुई। हमने संसद को चलाने के लिए बहुत प्रयास किए। मैं उम्मीद करता हूं और विपक्ष से अनुरोध भी करता हूं कि वे संसद के बजट सत्र में इस तरह का हंगामा न करें..."
20 December 2024 at 15:09 IST
बहुत दुखद हादसा हुआ- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर में हुई आगजनी की घटना पर राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, "आज सुबह बहुत दुखद हादसा हुआ है। यह अंतरराज्यीय बस जा रही थी और एक LPG के ट्रक से टकरा गई...विस्फोट के कारण बहुत लोग हताहत हुए हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है...हमारी प्रार्थना है कि सब जल्दी स्वस्थ हों..."
20 December 2024 at 14:31 IST
पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए क्षति है- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
रियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “बड़ी दुखद सूचना प्राप्त हुई है। हमारे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन, पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए क्षति है... हम ईश्वर से ये ही प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार व उनसे लगाव रखने वाले सभी लोगों को हौसला दे... ”
20 December 2024 at 14:30 IST
आज हरियाणा के किसान बेसहारा हो गए- के.सी. त्यागी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, उनका निधन लाखों-करोड़ों उनके प्रशंसकों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हरियाणा के किसान बेसहारा हो गए हैं, जब उनको चौटाला जी के नेतृत्व और निर्देशन की सबसे ज्यादा आवश्यकता थी..."
20 December 2024 at 14:10 IST
हरियाणा की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति-CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट किया, "INLD सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की। यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है..."
20 December 2024 at 08:45 IST
जयपुर में भांकरोटा इलाके में भीषण अग्निकाडं
राजस्थान केस जयपुर में भांकरोटा इलाके में एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पेट्रोल पंप सहित कई वाहन आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
20 December 2024 at 08:39 IST
दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक निजी स्कूल को आज सुबह बम विस्फोट की धमकी मिली। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल को मौके पर भेजा गया है। कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
20 December 2024 at 08:38 IST
कांग्रेस ने दिया लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्यसभा में डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और उनसे माफी और इस्तीफे की मांग की।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 December 2024 at 08:41 IST