Parliament Session: संसद में पैलेट गन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, एंटी पेपर बिल पर चर्चा से पहले लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र का आगाज जोरदार हंगामे के साथ हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर ही स्थगित करनी पड़ी।

 
Follow :
Lok Sabha-Rajya Sabha adjourned till 2 pm | Image: YT/Screengrab

Parliament Monsoon Session: आज संसद के मॉनसून सत्र के सातवें दिन दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल सकी। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद भारी हंगामे के कारण तीन मिनट बाद ही स्थगित करनी पड़ गई। कुछ ऐसा ही हाल उच्च सदन में भी रहा। राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच कुछ मिनट तक चली, लेकिन आखिर में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। 

लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा पैलेट गन के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने का आग्रह किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जितना भी बड़ा मुद्दा हो, प्रश्नकाल में गतिरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए, कितनी चर्चा हो, यह पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करेंगे। 

प्रश्नकाल में गतिरोध न करें- स्पीकर

स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'मेरा आग्रह है कि सदन चले, चर्चा हो, संवाद हो और सभी के मत-विचार आए। पूरे देश के भीतर सकारात्मक संदेश जाए कि संसद में चर्चा और संवाद होता है। इसलिए मेरा आग्रह है कि प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा नहीं करें।' इसके बावजूद विपक्ष ने उनकी एक न सुनी और सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

July 28, 2026

राज्यसभा में ही विपक्ष का जोरदार हंगामा

दूसरी तरफ, राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हंगामे के बीच कार्यवाही जारी रखने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष का हंगामा नहीं रुका। फिर सभापति ने कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित करने का ऐलान कर दिया। 

बिल पर दो बजे से हो सकती है बहस

लोकसभा में दोपहर 2 बजे से एंटी पेपर लीक बिल पर बहस शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में एक दिन पहले ही सहमति बन चुकी है। वहीं स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय निर्धारित किया है। हालांकि,  उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: संसद में आज का दिन अहम, एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस, विपक्ष भी चर्चा को तैयार; 6 घंटे का समय है तय

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 July 2026 at 11:27 IST