प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का आज जन्मदिन है। वो 55 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी।
- भारत
- 1 min read
PM Modi-Omar abdullah | Image:
PTI
CM Omar Abdullah Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला सोमवार को 55 साल के हो गए।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा, सुबह-सुबह ED ने मारी 14 जगहों पर रेड, शराब घोटाला से जुड़ा मामला
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 12:13 IST