अपडेटेड 31 December 2025 at 14:52 IST

PAN-Aadhaar Link Last Date: पैन-आधार लिंक करने का आखिरी मौका, वरना बेकार हो जाएगा पैन कार्ड; इन आसान स्टेप्स से करें लिंक

पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 यानी आज है। इसके बाद आपका पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा, जिससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है।

Follow :  
×

Share


aadhaar pan link deadline is 31 december know how to link pan card to aadhaar card | Image: Republic

PAN-Aadhaar Link Status: पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख आज, यानी 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। अगर किसी भी पैनकार्ड होल्डर ने अपना आधार पैन से लिंक नहीं किया, तो उनके लिए ये आखिरी मौका है। इसके बाद आपका पैन कार्ड 'बेकार' हो सकता है।

सरकार यह पहले ही साफ कर चुकी है कि 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक किया गया पैन कार्ड अपने आप डिएक्टिवेट हो जाएगा। ऐसा होने पर आपको कई तरह की फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आधार-पैन लिंक करना किसके लिए जरूरी?

अगर आपने 1 अक्तूबर 2024 या उससे पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था, तो इसे पैन के साथ लिंक करना 31 दिसंबर तक अनिवार्य है। चूकने पर बैंकिंग, आईटीआर फाइलिंग, KYC संबंधी रुकावटें, रिफंड में देरी, अधिक टैक्स कटौती, निवेश में दिक्कतें आ सकती हैं।

आज के बाद पैन कार्ड हो जाएगा बेकार

इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग ने 3 अप्रैल 2025 को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि इन यूजर्स को साल के अंत तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का प्रोसेस पूरा करना होगा।

इन स्टेप्स से पैन कार्ड को आधार से करें लिंक

  • वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
  • यहां Quick Links पर जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुलने पर यहां पैन और आधार कार्ड और मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद I Validate my Aadhaar Details पर क्लिक कर दें।
  • अब रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, उसे भरे और Validate पर क्लिक कर दें।
  • इस पूरे प्रोसेस के बाद आपका PAN-Aadhaar Card से लिंक हो जाएगा।
  • यदि आपका पैन और आधार पहले ही लिंक है तो पूरी प्रक्रिया के बाद आपको पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Swiggy, Zomato डिलीवरी वर्कर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी ने बढ़ाया इंसेंटिव

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 14:49 IST