अपडेटेड 5 October 2024 at 19:22 IST

'I will behave my...' SCO समिट के लिए पाकिस्तान दौरे से पहले MEA एस जयशंकर का ये बयान हुआ वारयल

हर साल की तरह इस साल भी SCO समिट होने जा रहा है। इस समिट पर पूरे-भारत पाकिस्तान की नजर टिकी हुई है। इस बीच MEA का ये बयान वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


SCO समिट का आयोजन इस साल पाकिस्तान में किया जा रहा है। समिट में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। इस समिट को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में हल चल बढ़ी हुई है। वहीं MEA एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से पहले उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पाकिस्तान दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यह (दौरा) एक बहुपक्षीय आयोजन के लिए होगी। मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा हूं। मैं वहां SCO का एक अच्छा सदस्य बनने जा रहा हूं। लेकिन आप जानते हैं, चूंकि मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा।"

'I will behave my...': एस जयशंकर

पाकिस्तान दौरे को लेकर विदेश मंत्री से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "आप हर उस चीज के लिए प्लान करते हो, जो आगे करने वाले हो। मैं भी प्लानिंग करूंगा। मैं वहां भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर बातचीत करने नहीं जा रहा हूं। मैं वहां SCO का एक अच्छा सदस्य बनकर जा रहा हूं। क्योंकि मैं एक बहुत ही संवेदनशील इंसान हू, मैं अपना व्यवहार ठीक रखूंगा।"

इमरान खान की पार्टी ने PTI के प्रोटेस्ट में शामिल होने का दिया न्योता

बता दें, पाकिस्तान में इन दिनों इमरान खान की पार्टी पीटीआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। स्थिति जैसी बनी हुई है, उससे एक बार फिर से तख्तापलट जैसी स्थिति बन रही है। विरोध प्रदर्शन के बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने पाक सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को न्योता भेजा है। 

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ ने पाकिस्तानी मीडिया शो के एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर को PTI के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, “पीटीआई भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को आमंत्रित करेगी कि वे आएं और पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। हमारे लोगों से बात करें और देखें कि पाकिस्तान में एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।"

PTI समर्थक पाकिस्तान की सड़कों पर जबर्दस्त हंगामा कर रहे हैं। इमरान खान के समर्थक जेल से उनकी रिहाई और स्वतंत्रत न्यायपालिका की मांग को लेकर इस्लामाबाद में बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जारी विरोध प्रदर्शन की वजह से शनिवार को इस्लामाबाद और लाहौर में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। यह दूसरा दिन है, जब इस्लामाबाद की सड़कें युद्ध का मैदान बनी हुई हैं। वहीं 4 सितंबर को इमरान खान की दोनों बहनों को डी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों ने घेरी संसद, इस्लामाबाद, लाहौर में सेना तैनात

 

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 October 2024 at 17:33 IST