अपडेटेड 19 June 2024 at 19:32 IST

OSSTET Result 2024: ओडिशा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

OSSTET Result 2024: ओडिशा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

Follow :  
×

Share


ओडिशा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट | Image: PTI

OSSTET Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओएसएसटीईटी) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल OSSTET का आयोजन ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में किया गया था, जिसमें गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं था। यह परीक्षा ओडिशा के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करती है। सफल उम्मीदवारों को BSE, ओडिशा से OSSTET प्रमाणपत्र प्राप्त होगा।

OSSTET परिणाम 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।

अब आपके सिस्टम में नया टैब खुलेगा और "OSSTET रिजल्ट 2024" लिंक पर क्लिक करें।

अब आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा नए पेज पर लॉग इन करें।

लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण विवरण (रोल नंबर और जन्म तिथि) या मोबाइल नंबर दर्ज करें।

अब आप "सर्च रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें।

OSSTET परिणाम 2024: क्वालीफाईंग स्कोर

परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता स्कोर प्राप्त करना होगा। जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 45% है, जबकि एससी/एसटी/पीएच/एसईबीसी श्रेणियों के लिए यह 35% है।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक बीएसई ओडिशा वेबसाइट की जांच करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: 300 कमरे, 7 बड़े हॉल... 1600 साल पुराना है इतिहास... 20 से ज्यादा देशों को स्टूडेंट्स आते थे पढ़ने

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 17:38 IST