राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक... विपक्ष के नेताओं ने PM को यूं दी बधाई, लेकिन केजरीवाल ने पहले कोसा फिर लिखा- Happy Birthday

सियासी दूरियों और मतभेदों को दरकिनार करते हुए विपक्षी खेमे के कई दिग्गज नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजीं। मगर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन भी उन्हें कोसने से परहेज नहीं किया।

 
Follow :
विपक्ष के नेताओं ने PM को यूं दी बधाई, लेकिन केजरीवाल ने पहले कोसा फिर लिखा- Happy Birthday | Image: ANI/Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से ही देशभर से उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाओं देने वालों का तांता लगा हुआ है। BJP की ओर से पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सियासी दूरियों और मतभेदों को दरकिनार करते हुए विपक्षी खेमे के कई दिग्गज नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं भेजीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन भी उन्हें कोसने से परहेज नहीं किया। केजरीवाल ने अपने अंदाज में मोदी सरकार की आलोचना जारी रखी। आईए जानते है किसने पीएम मोदी के लिए क्या कहा?

राहुल ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने X पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। वहीं, खरगे ने लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।"

September 17, 2026
September 17, 2026

अखिलेश यादव और मायावती ने दी बधाई

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं! बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं.” जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

September 17, 2026
September 17, 2026

केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज

वहीं, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज के दिन भी पीएम मोदी को कोसने से पीछे नहीं हटे। अपने X पोस्ट में दिल्ली में चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हेरीफेरी का आरोप लगाते हुए लिखा-तो, इस तरह मोदी जी ने दिल्ली जीती। वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर हेरा-फेरी करके। भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने के लिए मोदी जी को बधाई। जन्मदिन की बधाई।

September 17, 2026

 पीएम मोदी की जन्मदिन पर खास कार्यक्रम

बता दें कि पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आज देशभर में दिनभर कार्यक्रम आयोजन किया गया। राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री खुद सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया तो वाराणसी और गुजरात के वडनगर से एक साथ बाइक यात्रा निकाली गई, जिसे अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रक्तदान शिविर और दीये जलाने के कार्यक्रम भी रखे गए । 

यह भी पढ़ें:  PM मोदी के खास दोस्त राष्ट्रपति पुतिन ने दी जन्मदिन की बधाई

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 September 2026 at 17:12 IST