मुंबई : मस्जिद बंदर इलाके की इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत
शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन तीनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन तीनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई।
अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सबीला खातून शेख नामक महिला की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि करीम शेख (20), साजिया आलम शेख (30) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 February 2025 at 13:08 IST