जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, भूस्खलन में एक की मौत, 5 घायल; कई मजदूर लापता
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा हो गया है। निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भूस्खलन के कारण एक मजदूर की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा हो गया है। निर्माणाधीन हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में भूस्खलन होने से 1 मजदूर की मौत हो गई है। जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है। इलाके में खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण किसी से भी संपर्क करने में परेशानी हो रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में कुछ के दबे होने की आशंका है।
किश्तवाड़ के निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट (Dangduru area) में भूस्खलन के कारण एक मजदूर की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बचाव दल मौके पर मौजूद है और राहत कार्य जारी हैं। कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी मिली है। वहीं, मलबे में कुछ के दबे होने की आशंका है। युद्ध स्तर पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।
हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भूस्खलन
जिला प्रशासन, J&K पुलिस, आम नागरिक, सेना और अन्य एजेंसियों की टीमें मिलकर बचाव और तलाशी अभियान चला रही हैं। इलाके में खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण रेस्क्यू में काफी परेशाी आ रही है। अब तक एक शव बरामद कर लिया गया है। कुछ मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। इन सभी को इलाज के लिए डोडा अस्पताल भेजा गया है.
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 07:13 IST